पश्चिम बंगाल की राजनीति को बड़ा झटका, मुकुल रॉय का निधन
पूर्व रेल मंत्री और TMC नेता मुकुल रॉय का देर रात 1:30 बजे कोलकाता के साल्ट लेक के अपोलो हॉस्पिटल में निधन हो गया.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: पूर्व रेल मंत्री और TMC नेता मुकुल रॉय का देर रात 1:30 बजे कोलकाता के साल्ट लेक के अपोलो हॉस्पिटल में निधन हो गया.
पूर्व रेल मंत्री और TMC नेता मुकुल रॉय का देर रात 1:30 बजे कोलकाता के साल्ट लेक के अपोलो हॉस्पिटल में निधन हो गया. उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने इसकी पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हुआ है. शुभ्रांशु रॉय का कहना है कि उनके पिता कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे थे. हाल ही में उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार देर रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.
मुकुल रॉय ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बंगाल में यूथ कांग्रेस से की थी. इसके बाद तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में शामिल रॉय लंबे समय तक मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी रहे.
ममता ने शुरुआत में मुकुल को पार्टी का महासचिव बनाया. इसके बाद वह दिल्ली में टीएमसी का बड़ा चेहरा बनकर उभरे. साल 2006 में वह राज्यसभा के लिए चुने गए और साल 2009 से 2012 तक उच्च सदन में पार्टी के नेता रहे. हालांकि, रॉय ने नवंबर 2017 में टीएमसी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी.



