उदय भानु चिब की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार

  • कहा- देश तो गलगोटिया यूनिवर्सिटी की वजह से हुआ शर्मसार

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित हुए एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर बवाल जारी है। इस बीच पटियाला कोर्ट ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को मंगलवार को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया, जिसको लेकर कांग्रेस हमलावर है और सत्ताधारी एनडीए सरकार पर जानबूझकर तानाशाही रवैया अपनाने का गंभीर आरोप लगा रही है। इस बीच उदय भानु चिब की मां रजनीबाला ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शन को साजिश बताया, लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा है कि देश में विरोध करना कब से साजिश होने लगा।
संविधान में हमें हक दिया गया है कि अगर सरकार कोई गलत काम करे, तो आवाज बुलंद करें। ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें उदयभानु का हाथ है। वो यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष है तो यह सभी को पता होना चाहिए कि ऐसा उसी के कहने पर होगा। यूथ कांग्रेस के जितने नेता हैं सभी साथ में बैठकर विचार करते हैं और प्रदर्शन करते हैं। हमें पता नहीं कि सरकार ने इस घटना को दिल पर क्यों ले लिया। उन्होंने कहा कि एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन से एक दिन पहले ही पूरा देश शर्मसार हो चुका था जब गलगोटिया वालों ने चाइना के रोबोट को अपना इनोवेशन बताकर विदेशों से आए डेलिगेट्स के सामने पेश किया।

Related Articles

Back to top button