गुजरात लॉबी को निपटाने की तैयारी! केजरीवाल की हुंकार | ‘140 करोड़ मिलकर उखाड़ फेंकेंगे तानाशाही’
जंतर-मंतर से बड़ा सियासी संदेश... आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रैली में तीखा हमला बोलते हुए ‘गुजरात लॉबी’...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल रैली कर देश को संबोधित किया.. उन्होंने कहा कि 140 करोड़ लोग मिलकर देश से तानाशाह सरकार उखाड़ फेंकेंगे.. ये लोग सत्ता की राजनीति करें और हम जनता के लिए काम करेंगे.. आज से यह बदलाव की गिनती शुरू हो गई है.. और उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते रहे कि दिल्लीवालों का बेटा भ्रष्ट है.. लेकिन कोर्ट ने साफ कर दिया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार था.. है और रहेगा.. कांग्रेस के भ्रष्टाचार से तंग आकर लोगों ने बड़ी उम्मीदों से मोदी जी को पूर्ण बहुमत दिया.. आज देश का हर सेक्टर बर्बाद है..
आपको बता दें कि यह रैली उनके और उनके सहयोगियों को दिल्ली की आबकारी नीति मामले में कोर्ट से मिली राहत के ठीक बाद हुई.. हजारों कार्यकर्ता, नेता और आम लोग दिल्ली, पंजाब, गुजरात, गोवा और दूसरे राज्यों से पहुंचे थे.. वहीं रैली में मंच पर आप के कई बड़े नेता मौजूद थे.. केजरीवाल ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा हमला बोला.. उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीय मिलकर देश से तानाशाही वाली सरकार उखाड़ फेंकेंगे.. यह बदलाव की शुरुआत हो चुकी है..
रैली की शुरुआत में केजरीवाल ने हालिया कोर्ट फैसले का जिक्र किया.. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 27 फरवरी 2026 को आबकारी नीति मामले में केजरीवाल.. मनीष सिसोदिया और 21 अन्य लोगों को सभी आरोपों से बरी कर दिया था.. विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सीबीआई की जांच में कोई आपराधिक साजिश या गलत इरादा साबित नहीं होता.. कोर्ट ने कहा कि आरोपों में दम नहीं है.. और केस आगे नहीं बढ़ सकता.. केजरीवाल ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताया.. उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते थे कि केजरीवाल चोर है, भ्रष्टाचारी है, शराब घोटाला किया है, 100 करोड़ खा गया.. लेकिन जज साहब ने साफ कर दिया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार था, है और रहेगा.. पूरा केस फर्जी था, कोई सबूत नहीं मिला.. उन्होंने दावा किया कि यह फैसला मोदी जी और अमित शाह के गाल पर जोरदार तमाचा है..
हालांकि, कोर्ट ने फैसले में कहा कि सीबीआई ने कोई ठोस सबूत नहीं दिया और केस प्राइमा फेसी (पहली नजर में) भी नहीं बनता.. कोर्ट ने सीबीआई की जांच पर सवाल उठाए.. और जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की.. सीबीआई ने इस फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में अपील कर दी है.. अपील 9 मार्च 2026 को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है.. केजरीवाल ने रैली में इसे अपनी जीत बताया.. लेकिन कानूनी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है..
केजरीवाल ने अपनी पुरानी कहानी सुनाई.. उन्होंने बताया कि आईआईटी में अच्छे नंबर आने के बाद वे अमेरिका जा सकते थे.. लेकिन देश के लिए रुके.. उन्होंने इनकम टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर की नौकरी की.. एक सीए ने उनसे रिश्वत देने की कोशिश की.. लेकिन उन्होंने मना कर दिया.. केजरीवाल ने कहा कि धीरे-धीरे पूरे विभाग में फैल गया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है.. एक पैसा नहीं लेता.. और उन्होंने दावा किया कि 10 साल दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए एक भी रुपया भ्रष्टाचार नहीं हुआ.. कोई ठेकेदार सामने नहीं आया कि केजरीवाल ने पैसे मांगे.. और उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ ईमानदारी कमाई है क्योंकि मैं भारत से बहुत प्यार करता हूं..
आपको बता दें कि रैली में केजरीवाल ने 2014 के लोकसभा चुनाव का जिक्र किया.. और उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोटालों से तंग आकर लोगों ने मोदी जी को पूर्ण बहुमत दिया.. लेकिन 12 साल बाद देश का हर सेक्टर बर्बाद है.. एयरलाइंस, रेलवे, बैंक, स्कूल, अस्पताल सब खराब हालत में हैं.. केजरीवाल ने कहा कि न अच्छी सड़कें, न पीने का पानी, न सीवर, न 24 घंटे बिजली.. हवा में प्रदूषण है.. उन्होंने ‘परीक्षा पर चर्चा’ का मजाक उड़ाया.. कहा कि मोदी जी हर रोज परीक्षा पर चर्चा करते हैं.. लेकिन पूरे देश में पेपर लीक हो रहे हैं.. बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है..
गुजरात का उदाहरण देते हुए केजरीवाल ने कहा कि दुबई, अमेरिका, टोक्यो की सड़कें शानदार हैं.. गाड़ियां 130 किलोमीटर प्रति घंटा चलती हैं.. लेकिन गुजरात में राजकोट से जूनागढ़ का सफर 4 घंटे लगता है.. क्योंकि गड्ढे भरे पड़े हैं.. उन्होंने कहा कि सारी दुनिया चांद पर पहुंच गई.. लेकिन मोदी जी 12 साल में गड्ढे नहीं भर सके.. लंदन, टोक्यो, पेरिस साफ-सुथरे हैं.. जबकि श्रीलंका, भूटान जैसे गरीब देश भी साफ हैं.. केजरीवाल ने पूछा कि मोदी जी से 12 साल में देश की सफाई क्यों नहीं हुई.. प्रदूषण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2014 में बीजिंग में भारत से ज्यादा प्रदूषण था.. लेकिन अब बीजिंग ने इसे खत्म कर दिया.. उत्तर भारत में सांस लेना मुश्किल हो रहा है..
केजरीवाल ने गुजरात में 20 हजार करोड़ का कोकीन-हेरोइन पकड़े जाने.. और हर साल 30 हजार करोड़ की नकली दारू बिकने का जिक्र किया.. उन्होंने कहा कि मोदी जी में हिम्मत है तो कार्रवाई करें.. एक दोस्त को एक हजार एकड़ जमीन एक रुपये में देने का आरोप लगाया.. पुल-ब्रिज गिरने, पेपर लीक पर भी सवाल उठाए.. और उन्होंने दावा किया कि मोदी जी भ्रष्टाचार करने वालों को नहीं पकड़ेंगे क्योंकि वे खुद या उनके लोग शामिल हैं.. सोनम वांगचुक जैसे वैज्ञानिकों को जेल में डालने का जिक्र किया.. कहा कि तानाशाह पढ़े-लिखे लोगों से डरता है..
रैली में केजरीवाल ने युवाओं का मुद्दा उठाया.. कहा कि आप ने आम लोगों को टिकट दिए, युवाओं ने नौकरियां छोड़ीं.. लेकिन मोदी जी ने संदेश दिया कि राजनीति में ईमानदारी से काम करोगे तो केजरीवाल जैसी हालत होगी.. उन्होंने कहा कि एक साल पहले दिल्ली में भाजपा सरकार बनी.. बस मार्शलों को नियमित करने का वादा किया गया.. लेकिन एक साल बाद भी नहीं हुआ.. महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा भी झूठा निकला.. हजारों बस मार्शल, डीटीसी कर्मचारी, मोहल्ला क्लीनिक स्टाफ निकाल दिए गए.. सड़कें टूटी हैं, गंदगी है, काला पानी आ रहा है, बिजली कट रही है.. केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्लीवाले कह रहे हैं कि केजरीवाल से अच्छा कोई नहीं.. चुनाव करा लो, भाजपा को 10 सीट भी नहीं आएंगी..
केजरीवाल ने मोदी सरकार पर सत्ता की हवस का आरोप लगाया.. और कहा कि मोदी जी को देश से कोई लेना-देना नहीं.. उन्हें सिर्फ सत्ता चाहिए.. उन्होंने 4 अप्रैल 2011 के जंतर-मंतर आंदोलन का जिक्र किया जब कांग्रेस का सफाया हुआ.. अब 1 मार्च 2026 से भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई.. रैली में उन्होंने कहा कि आप ने दिल्ली में स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी सुधारा और पूरे देश को उम्मीद दी.. लेकिन केजरीवाल की गिरफ्तारी से उम्मीदों पर पानी फेर दिया गया..
जानकारी के मुताबिक यह रैली राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है.. केजरीवाल लंबे समय से आबकारी नीति मामले में जेल में थे.. मार्च 2024 में गिरफ्तारी हुई थी.. सुप्रीम कोर्ट ने बाद में जमानत दी.. अब ट्रायल कोर्ट ने पूरी तरह बरी कर दिया.. आप इसे राजनीतिक साजिश बता रही है.. भाजपा इसे कानूनी प्रक्रिया कहती है.. रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई नेता थे.. गुजरात, गोवा से भी कार्यकर्ता आए..
केजरीवाल की ईमानदारी की कहानी पुरानी है.. वे 1995 में आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग में पास हुए.. आईआरएस में चयन हुआ.. 2000 में इनकम टैक्स में जॉइन किया.. 2006 में पीएम रिलीफ फंड घोटाले की जांच की.. जिसके बाद इस्तीफा दे दिया.. अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़े.. 2012 में आप बनाई.. 2013 दिल्ली चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बने.. 2015 में पूर्ण बहुमत मिला.. 10 साल मुख्यमंत्री रहे.. शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी पर काम किया.. लेकिन आबकारी नीति 2021-22 विवाद में फंसी.. नीति को रद्द कर दिया गया.. एलजी ने सीबीआई जांच की सिफारिश की.. केस में कई नेता जेल गए..



