पत्रकार पर हमला करने पहुंचा दबंग, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद से अजया खेड़ा गांव में खबर प्रकाशित करने से नाराज़ एक दबंग द्वारा पत्रकार को धमकी देने का मामला सामने आया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद से अजया खेड़ा गांव में खबर प्रकाशित करने से नाराज़ एक दबंग द्वारा पत्रकार को धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंग कुल्हाड़ी लेकर पत्रकार के घर पहुंच गया और मारपीट का प्रयास किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजगैन थाना क्षेत्र के अजया खेड़ा गांव में मनोज यादव नामक व्यक्ति द्वारा एक दलित महिला को कथित रूप से प्रताड़ित किए जाने की खबर पत्रकार रवि राजपूत ने प्रकाशित की थी। खबर सामने आने के बाद आरोपी मनोज यादव नाराज़ हो गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी कुल्हाड़ी लेकर गांव में पीड़ित परिवार को तलाशता रहा और बाद में पत्रकार रवि राजपूत के घर पहुंचकर अभद्रता करते हुए मारपीट की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना से नाराज़ पत्रकारों ने विरोध स्वरूप धरना शुरू कर दिया। बाद में हसनगंज के क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया के हस्तक्षेप के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पत्रकारों को समझाकर धरना समाप्त कराया।

रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव

Related Articles

Back to top button