उन्नाव में दबंगई: दुकान का ताला तोड़ कब्जे की कोशिश, पीड़िता ने एसपी से मांगी मदद

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में जमीन और दुकान पर अवैध कब्जे का एक और मामला सामने आया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में जमीन और दुकान पर अवैध कब्जे का एक और मामला सामने आया है।

पीड़िता ने कुछ दबंगों पर दुकान का ताला तोड़कर कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

बताया जा रहा है कि मामला शहर के चन्द्रनगर क्षेत्र का है। पीड़िता गीता सिंह पत्नी प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 10 मार्च 2026 की शाम करीब 7:30 बजे विजय सिंह अपने कई साथियों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचे और जबरन ताला तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया।

पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आसपास मौजूद लोगों को भी डराने-धमकाने का प्रयास किया गया।

गीता सिंह का कहना है कि घटना की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनकी दुकान पर अवैध कब्जा रुकवाने की मांग की है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में कब्जे के मामलों को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। लोगों का आरोप है कि कहीं पुलिस कब्जा रुकवाती नजर आती है तो कहीं कब्जा करवाने के आरोप भी लगते हैं। उनका कहना है कि जहां सेटिंग मजबूत होती है, वहां नियम और आदेश भी बेअसर दिखाई देते हैं।

रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव

Related Articles

Back to top button