ईद की नमाज पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, उन्नाव में पुलिस-प्रशासन अलर्ट

उन्नाव के गांधीनगर स्थित बड़ी ईदगाह में शनिवार सुबह ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उन्नाव के गांधीनगर स्थित बड़ी ईदगाह में शनिवार सुबह ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नमाज का समय सुबह लगभग 7:45 बजे रहा, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा माहौल भाईचारे व सौहार्द से भरा रहा।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा की निगरानी ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी की गई।

इस दौरान एडिशनल एसपी अखिलेश सिंह, एडीएम सुशील कुमार गोंड, सहायक पुलिस अधीक्षक दीपक यादव, सीओ सफीपुर सोनम सिंह तथा शहर कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्था का जायजा लेते रहे। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव

Related Articles

Back to top button