दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का किया पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और अन्य कीमती सामान बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक, बरामद सामग्री में शामिल हैं:

भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस

₹19.78 लाख कैश

916 ग्राम सोना और 940 ग्राम चांदी

13 महंगी घड़ियां

27 मोबाइल फोन और 2 लैपटॉप

एक बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो और एक KIA सॉनेट गाड़ी

पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button