उन्नाव में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के कई लोग घायल

उन्नाव जिले के मौरांवा थाना क्षेत्र के लोकईया खेड़ा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उन्नाव जिले के मौरांवा थाना क्षेत्र के लोकईया खेड़ा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई।

दबंग पड़ोसियों पर आरोप है कि वे अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर में घुस गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

इस हमले में एक ही परिवार के 9 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देख आरोपी फरार हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मौरांवा में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव

Related Articles

Back to top button