Arvind Kejriwal-Bhagwant Mann का गुजरात से शंखनाद, ‘30 साल की लूट का होगा हिसाब’
जामनगर की धरती से केजरीवाल और भगवंत मान ने विजय विश्वास सभा के जरिए गुजरात में चुनावी बिगुल फूंक दिया...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है.. आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजा के सीएम भगवंत मान गुजरात दौरे पर है.. इस दौरान वे वहां पर एक के बाद एक जनसभा कर रहे हैं.. और बीजेपी सरकार की नाकामी को एक- एक करके गिना रहे हैं.. और जनता से स्थानीय चुनाव में आप को समर्थन देने की मांग कर रहे हैं.. आपको बता दें कि जिससे गुजरात का सियासी पारा हाई चल रहा है.. बीजेपी सरकार पर हमेशा से अमीरों की पार्टी होने का आरोप लगता रहा है.. लेकिन अब उन आरोपों को केजरवील और मजबूत कर रहे हैं..
आपको बता दें कि केजरीवाल गुजरात की जनता से वादा कर रहे हैं कि आम आदमी की सरकार बना दो.. हम यहां पर भी दिल्ली और पंजाब मॉडल लागू करेंगे.. और सभी के साथ न्याय होगा.. किसानों को उनकी फसल का उचित कीमत मिलेगा.. युवाओं को रोजगार मिलेगा.. किसानों के फ्री बिजली दी जाएगी.. सभी के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा होगी.. हर गांव तक आसानी से पहुंच होगी.. सड़के और पानी की व्यवस्था गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी.. और आम आदमी का जीवन खुशहाल होगा.. उसे कोई भी काम कराने के लिए दौड़ भाग नहीं करनी पड़ेगी..
वहीं आप के इन सभी दावों से बीजेपी खेमें में खलबली मची हुई है.. और स्थानीय निकाय चुनाव की जिम्मेदारी भूपेंद्र पटेल और नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा के कंधों पर है.. जानकारी के लिए आपको बता दें कि नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के लिए स्थानीय निकाय चुनाव किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है.. निकाय चुनाव में दोनों नेताओं की कड़ी परीक्षा होगी.. वहीं निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद गुजरात की दशा और दिशा दोनों फाइनल हो जाएगी.. वहीं यह भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या बीजेपी इस बार गुजरात में आप को मात देने में कामयाब हो पाएगी..
आपको बता दें कि सभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से भाजपा गुजरात को लूट रही है.. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बर्बाद कर दिया गया है.. उन्होंने कहा कि आज स्कूलों की स्थिति खराब है.. अस्पतालों में सुविधाओं का अभाव है.. और सड़कों व पुलों का निर्माण भी टिकाऊ नहीं होता.. हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है.. और बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता..
उन्होंने सौराष्ट्र की धरती को प्रणाम करते हुए कहा कि वे भगवान से प्रार्थना करने आए हैं.. कि इस बार गुजरात की जनता को भाजपा से मुक्ति मिले.. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा.. और कांग्रेस दोनों मिलकर राज्य को लूट रहे हैं.. और उनके बीच आपसी समझौता है.. केजरीवाल ने कहा कि पहले गुजरात देश का अग्रणी राज्य था.. लेकिन अब यह विकास के मामले में पीछे चला गया है.. उन्होंने भाजपा को अमीरों की पार्टी बताते हुए कहा कि सरकारी बजट का लाभ आम जनता को नहीं मिल रहा..
अपने संबोधन में उन्होंने चार महत्वपूर्ण मुद्दों पर विशेष जोर दिया.. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन बातों को गांव-गांव तक पहुंचाएं.. पहले मुद्दे पर उन्होंने किसानों की बात करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद किसानों को दिन में 8 घंटे मुफ्त बिजली दी जा रही है.. गुजरात में किसानों को अभी भी रात में बिजली मिलती है.. जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.. उन्होंने बताया कि पंजाब में किसान अपनी फसल बेचने के उसी दिन भुगतान प्राप्त कर लेते हैं.. जबकि गुजरात में किसानों को महीनों इंतजार करना पड़ता है..
यदि गुजरात के किसानों को भी मुफ्त बिजली और समय पर भुगतान चाहिए.. तो उन्हें आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाना होगा.. उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब में सिंचाई की व्यवस्था में सुधार हुआ है.. और अब अधिक किसानों को पानी मिल रहा है.. उन्होंने सौराष्ट्र क्षेत्र में पानी की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि.. यह समस्या भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हल की जा सकती है..
दूसरे मुद्दे के रूप में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र किया.. उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों की स्थिति बेहद खराब है.. न डॉक्टर समय पर आते हैं, न मशीनें ठीक से काम करती हैं.. उन्होंने बताया कि पंजाब में उनकी सरकार ने हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने की योजना लागू की है.. उन्होंने कहा कि यदि मंत्री और मुख्यमंत्री का इलाज मुफ्त हो सकता है.. तो आम जनता का भी होना चाहिए..
तीसरे मुद्दे के रूप में उन्होंने बिजली पर बात करते हुए कहा कि.. पंजाब में घरेलू बिजली मुफ्त है.. जबकि गुजरात में लोगों को महंगी बिजली का बिल देना पड़ता है.. उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के लिए यह बहुत बड़ी समस्या है.. और तर्क दिया कि जब सरकार जनप्रतिनिधियों को मुफ्त सुविधाएं दे सकती है.. तो आम नागरिकों को भी यह सुविधा मिलनी चाहिए..
चौथे मुद्दे के रूप में उन्होंने महिलाओं के लिए योजना का उल्लेख किया.. उन्होंने बताया कि पंजाब में हर महिला को प्रति माह 1000 रुपये देने की योजना लागू की गई है.. उन्होंने कहा कि यदि गुजरात में भी यह योजना चाहिए.. तो जनता को बदलाव लाना होगा.. सभा को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि गुजरात में लंबे समय से एक ही पार्टी की सरकार है.. और कांग्रेस भी प्रभावी विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रही है.. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां मिलकर जनता को गुमराह कर रही हैं..
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले केवल 20-22 प्रतिशत खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचता था.. लेकिन अब यह बढ़कर 78 प्रतिशत हो गया है.. उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में किसानों की पूरी फसल खरीदी जाती है.. और भुगतान उसी दिन कर दिया जाता है.. उन्होंने किसानों के आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने MSP की मांग पूरी नहीं की.. गुजरात में मजबूत विपक्ष की कमी को भी एक बड़ी समस्या बताया.. उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने भविष्य.. और बच्चों के भविष्य के लिए सही निर्णय लें और चुनाव में झाड़ू का बटन दबाएं..



