पुरवा तहसील में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, प्रशासन ने शुरू की सख्त कार्रवाई
उन्नाव जिले के पुरवा तहसील में सरकारी रास्ते और नवीन परती की ज़मीन पर अवैध प्लॉटिंग का खेल चल रहा है...इस मामले में प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है।

4pm न्यूज नेटवर्क: उन्नाव जिले के पुरवा तहसील में सरकारी रास्ते और नवीन परती की ज़मीन पर अवैध प्लॉटिंग का खेल चल रहा है…इस मामले में प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। और भूमाफिया इसरार अहमद द्वारा गाटा संख्या 2382 और 2277 की सरकारी ज़मीन पर पक्की नींव खड़ी करवाने का आरोप भी लगाया है…
एसडीएम पुरवा ने नोटिस जारी किया था…जिसके बाद प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया और एसडीएम पुरवा ने ज़मीन पर निर्माण कार्य को रोकने के लिए नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद भूमाफिया ने चेतावनी की अनदेखी की और ज़मीन पर निर्माण कार्य जारी रखा।
डीएम गौरांग राठी के निर्देश पर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव की टीम ने बुल्डोज़र कार्रवाई की। इस दौरान लगभग ढाई करोड़ रुपए कीमत की 9 बिस्वा सरकारी ज़मीन को अवैध कब्जे से मुक्त करवा लिया गया। तहसीलदार और नायब तहसीलदार की उपस्थिति में कार्रवाई हुए… इस कार्रवाई में तहसीलदार मनीष द्विवेदी और नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी भी शामिल थे, जिन्होंने प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर ज़मीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।
यह कार्रवाई प्रशासन द्वारा सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ की जा रही है… जो एक कड़ी मुहिम का
हिस्सा है, जिससे यह संदेश दिया गया है कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।यह मामला पुरवा तहसील के मौरावां नगर पंचायत क्षेत्र का है।
रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव



