Rashifal 01 April 2026: गणेश जी की सभी राशियों पर बनी रहेगी कृपा
01 अप्रैल चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा। सप्ताह का पहला दिन के कारण कई राशि वालों के लिए शुभ संकेत है।

4pm न्यूज नेटवर्क: 01 अप्रैल चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा। सप्ताह का पहला दिन के कारण कई राशि वालों के लिए शुभ संकेत है। कुछ राशि वालों की आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। लेकिन लेन-देन से संबंधित मामलों में कुछ राशि वालों को बचकर रहना होगा। कामकाज के सिलसिले में आपको बाहर जाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा। जानते हैं 01 अप्रैल का राशिफल।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके प्रेम जीवन में नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। यदि आप किसी से मन ही मन लगाव रखते हैं, तो आज बात आगे बढ़ सकती है। सिंगल लोगों के जीवन में कोई खास व्यक्ति दस्तक दे सकता है।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि वालों के विवाह के योग मजबूत हो सकते हैं। परिवार की सहमति भी मिल सकती है। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और दिल की बात कहने का सही मौका मिलेगा। इस समय पार्टनर से आपकी उम्मीदें धीरे-धीरे पूरी होती नजर आएंगी।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। पार्टनर को खुश करने के लिए आप कुछ खास प्लान कर सकते हैं। दूर रहने वाले प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है। रिश्तों में मान-सम्मान बढे़गा।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज का दिन आपके रिश्तों में नई ताजगी लेकर आएगा। पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। खास बात यह है कि, आप दोनों में आपसी समझ बेहतर होगी। पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ता और गहरा होगा।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): पार्टनर के साथ कहीं घूमने या डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। इस दौरान आपके रिलेशन में मजबूती आएगी। आप दोनों के बीच तालमेल बेहतर रहेगा। क्रश के साथ भी दोस्ती की पहल आप कर सकते हैं। एक नया रिश्ता बन सकता है।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज पति-पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। रिश्ते में रोमांस और समझदारी दोनों का संतुलन बना रहेगा। छोटी-छोटी खुशियां आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएंगी। इस दौरान किसी नए काम का प्रारंभ भी साथ में कर सकते हैं।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। इस दौरान पार्टनर की बातों को समझने की कोशिश करें और शांत दिमाग से स्थिति को संभालें। हालांकि, तुला राशि वालों को थोड़ा संयम और धैर्य रखना होगा। इससे आपके रिश्ते सही रहेंगे।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन लाभकारी है। आज आपके रिश्तों में प्यार तो बढ़ेगा, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सिंगल लोगों को उनका साथी मिल सकता है। दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाकर चलें।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन में नई ऊर्जा लेकर आएगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है या पुराने रिश्ते में फिर से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। खास बात यह है कि, खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करने में सफल होंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि वालों के रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। आज आप अपने रिश्ते को एक नई दिशा देने के बारे में सोच सकते हैं। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है।
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में भी कोई आ सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज विवाह या रिश्तों को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन जल्द ही स्थिति आपके पक्ष में होगी। क्रश से दोस्ती होने पर मन प्रसन्न रहने वाला है।



