नासिक: पानी से भरे कुएं में गिरी कार, अब तक 9 लोगों की हुई मौत

महाराष्ट्र के नासिक में कल रात डिंडोरी के शिवाजी नगर में पानी से भरे एक कुएं में एक कार गिर गई. इससे एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई.

4pm न्यूज नेटवर्क: महाराष्ट्र के नासिक में कल रात डिंडोरी के शिवाजी नगर में पानी से भरे एक कुएं में एक कार गिर गई. इससे एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई. वे एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, तभी ड्राइवर का कार पर से कंट्रोल हट गया और कार कुएं में जा गिरी. डिंडोरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिंडोरी क्षेत्र के शिवाजी नगर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे कार पानी से भरे एक कुएं में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि,
तब तक सभी नौ लोगों की मौत हो चुकी थी। डिंडोरी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button