अमेरिका कर रहा मनुहार, ईरान ने किया सीजफायर से इंकार

24 घंटे में ईरान ने अमेरिका को दिए बड़े झटके, अमेरिकी के दो एफ-15 फाइटर जेट को मार गिराया

डिफेंस बजट बढ़ा सकता है अमेरिका
पश्चिम एशिया संकट 36वां दिन, ईरान-इसरायल में हमले जारी

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। अमेरिका-इसरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के 36वें दिन में पहुंच गया है । हालात और गंभीर हो गए हैं। ईरान में 2०76 लोगों की मौत और 26,5० से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। वहीं इजरायल व अन्य देशों में हमलो में सैकड़ों की जान जा चुकी है। पर कोई भी देश पीछे हटने को तैयार नहीं है।
हालांकि अमेरिका सीजफायर की बाते कर रही है पर उस पर अमल नहीं कर रहा है इस बीच खबर ये भी आ रही है ईरान ने सीजफायर से मना कर दिया है और अमेरिका प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब अपना डिफेंस बजट बढ़ाने की तैयारी में जुटा है। वहीं ईरान अमेरिका फाइटर प्लेनों को ताबड़तोड़ निशाने पर ले रहा है। इसी बीच एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक अमेरिकी एफ-15 ई स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट भी ईरान के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस विमान में दो क्रू मेंबर सवार थे। अमेरिकी सेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सदस्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि दूसरे क्रू मेंबर की स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है और उसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। इस मामले पर पेंटागन ने अमेरिकी संसद की हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी को जानकारी दी है। पेंटागन के अनुसार, एक सैनिक को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन दूसरे की स्थिति अज्ञात बनी हुई है। इसका मतलब यह है कि अमेरिकी रक्षा विभाग को फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि वह सैनिक कहां है और किस हालत में है।
ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के दो लड़ाकू विमान मार गिराए हैं। इनमें एक एफ-15 ई फाइटर जेट और दूसरा एफ-1० अटैक एयरक्राफ्ट शामिल है। ईरान के मुताबिक, एफ-15 ई फाइटर जेट को उसके क्षेत्र में गिराया गया। इस विमान में सवार एक क्रू मेंबर को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि दूसरा अभी भी लापता है। वहीं, ईरानी मीडिया का कहना है किएफ -1० अटैक एयरक्राफ्ट पर्शियन गल्फ में गिरा। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने इस पर स्पष्ट नहीं किया है कि विमान क्रैश हुआ या उसे मार गिराया गया।
अमेरिकी सेना लापता क्रू मेंबर की तलाश में जुटी हुई है। इस दौरान सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल अमेरिकी ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर भी ईरानी फायरिंग की चपेट में आए। हालांकि, हेलिकॉप्टर को नुकसान जरूर हुआ, लेकिन वह हवा में बना रहा। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, ऐसे दो हेलिकॉप्टर प्रभावित हुए हैं ये हेलिकॉप्टर एफ-15 ई के लापता पायलट को खोजने के मिशन पर थे। ईरान ने कहा है कि उसने नए एडवांस डिफेंस सिस्टम की मदद से अमेरिकी विमानों को गिराया है। यह दावा अमेरिका के उस बयान के विपरीत है, जिसमें कहा गया था कि ईरान की एयर डिफेंस सिस्टम को पहले ही नष्ट कर दिया गया है।

 

48 घंटे के सीजफायर प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया

ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया है। फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह प्रस्ताव एक तीसरे देश के जरिए तेहरान पहुंचाया गया था, जिसे ईरान ने मानने से इनकार कर दिया. इस मामले पर अमेरिका की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ईरान ने अमेरिकी पायलट को पकडऩे पर इनाम की घोषणा की

ईरान ने पिछले 24 घंटे में अमेरिकी लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। यही नहीं बचाव अभियान में लगे दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर भी ईरानी हमले की चपेट में आ गए हैं। इस घटना में विमान के दो चालक दल सदस्यों में से एक को बचा लिया गया है, जबकि दूसरा अब भी लापता है। चालक की तलाश के लिए ईरान ने इनाम की घोषणा की है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विशेष बलों ने दो सीटों वाले अमेरिकी एफ-15ई जेट के दो चालक दल सदस्यों में से एक को बचा लिया है, जबकि दूसरा अभी भी लापता है। अमेरिकी वायु सेना के लड़ाकू विमान एफ-15ई स्ट्राइक ईगल में एक पायलट और एक हथियार प्रणाली अधिकारी सवार होते हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि इन दोनों में से किसे बचाया जा सका।

घटनाओं से बातचीत पर कोई असर नहीं : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इन घटनाओं का ईरान के साथ संभावित बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच ट्रम्प ने अमेरिकी संसद से रक्षा बजट को बढ़ाकर 1.5 ट्रिलियन डॉलर करने की मांग की है। फिलहाल अमेरिका का रक्षा बजट करीब 839 बिलियन डॉलर (लगभग 7० लाख करोड़ रुपए) है. डोनाल्ड ट्रंप पहले भी अमेरिका और उसके सहयोगियों के सैन्य खर्च बढ़ाने की बात करते रहे हैं। ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि एक अमेरिकी सैन्य विमान के गिराए जाने से ईरान के साथ संभावित बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, नहीं, बिल्कुल नहीं, यह युद्ध है, हम युद्ध में हैं। उनके इस बयान से साफ संकेत मिलता है कि अमेरिका इस स्थिति को बेहद गंभीरता से देख रहा है और पीछे हटने के मूड में नहीं है।

ईरान ने पाकिस्तान की मध्यस्थता की पेशकश ठुकराई

ईरान ने पश्चिम एशिया संघर्ष में मध्यस्थता की पाकिस्तान की कोशिश को सिरे से खारिज कर दिया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान में अमेरिका नेतृत्व वाले किसी भी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नहीं करेगा। वहीं, ईरान ने अमेरिका की मांगों को अस्वीकार्य बताते हुए संकट के शीघ्र समाधान की संभावनाओं को भी पीछे धकेल दिया है। पाकिस्तान ने यह दावा करते हुए अपनी कूटनीतिक क्षमता का इस्तेमाल करने की कोशिश की थी कि वह ईरान और अमेरिका दोनों पक्षों से संवाद स्थापित करने में सक्षम है। हालांकि, ईरान और पाकिस्तान के बीच गहरे अविश्वास के चलते, ईरानी पक्ष किसी भी बातचीत में इस्लामाबाद को कोई भूमिका देने से हिचकिचा रहा है।

कतर के जरिए मध्यस्थता की उम्मीद

हालांकि, इस बीच कुछ उम्मीद की किरण जगी है, क्योंकि रिपोर्टों से पता चलता है कि ईरान इस क्षेत्र के एक अन्य महत्वपूर्ण खिलाड़ी कतर के जरिए मध्यस्थता के प्रयास पर विचार कर सकता है। इस बीच, क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

पाकिस्तान ने मीडिया पर चल रहे दावों को किया खारिज

हालांकि पाकिस्तान ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को सिरे से नकार दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने की उसकी पहल शुरुआती दौर में ही अटक गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद और कल्पना मात्र करार देते हुए कहा कि किसी भी आधिकारिक सूत्र के हवाले से ऐसी बातें कहना गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से इस तरह की कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

ईरान का इसरायल जवाबी अभियान जारी

ईरानी सेना का कहना है कि उन्होंने अमेरिका-इजऱाइल के खिलाफ अपने जवाबी अभियान की 93वीं लहर पूरी कर ली है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया है कि उसने कब्जे वाले क्षेत्रों के अंदर गहरे इस्राइली सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं। पश्चिमी गैलिली, हाइफा, काफर कन्ना और क्रायोट में इजऱाइलियों के एकत्रित होने और युद्ध समर्थन के केंद्रों को सटीकता से निशाना बनाया गया।

Related Articles

Back to top button