इजरायली रक्षा मंत्री का बड़ा बयान, कहा- ईरानी नेताओं को एक-एक करके खत्म करने का संकल्प

इजरायल के रक्षा मंत्री ने ईरान को लेकर बेहद कड़ा और विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इजरायल ने ईरानी नेताओं को एक-एक कर खत्म करने का संकल्प लिया है।

4pm न्यूज नेटवर्क: इजरायल के रक्षा मंत्री ने ईरान को लेकर बेहद कड़ा और विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इजरायल ने ईरानी नेताओं को एक-एक कर खत्म करने का संकल्प लिया है।

रक्षा मंत्री के इस बयान के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि इजरायल अपनी सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा और दुश्मनों के खिलाफ सख्त कदम उठाता रहेगा।

इस बयान को मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच बेहद अहम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के बयान से क्षेत्रीय स्थिति और अधिक संवेदनशील हो सकती है। फिलहाल, इस पर ईरान की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस बयान पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button