एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने दिया इस्तीफा
एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे कंपनी के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव सामने आया है।

4pm न्यूज नेटवर्क: एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे कंपनी के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव सामने आया है। हालांकि उनके इस्तीफे के पीछे की वजहों का अभी आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इस घटनाक्रम ने एविएशन सेक्टर में हलचल पैदा कर दी है।
कंपनी की ओर से जल्द ही नए सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना है। फिलहाल, अंतरिम व्यवस्था के तहत नेतृत्व संभालने को लेकर भी चर्चा जारी है। गौरतलब है कि एअर इंडिया पिछले कुछ समय से अपने संचालन और सेवाओं में सुधार की दिशा में कई बड़े कदम उठा रही थी, ऐसे में यह इस्तीफा कंपनी के लिए अहम माना जा रहा है।



