LeT मॉड्यूल का भंडाफोड़, कश्मीर से कन्याकुमारी तक हमले की थी तैयारी; अबु हुरैरा समेत 5 आतंकी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक अतरराज्यीय टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, जिसमें दो पाकिस्तानी आतंकवादियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह ऑपरेशन एक बड़े एंटी-टेरर क्रैकडाउन का हिस्सा है, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस केंद्र शासित प्रदेश से आगे बढ़कर सेंट्रल एजेंसियों की मदद से पंजाब में ऑपरेशन कर रही है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक बार सतर्कता ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को दहलाने के रचे जा रहे आतंकी षड्यंत्र को विफल बनाते हुए लश्कर-ए-तैयबा के दुर्दांत आतंकी अबु हुरैरा उर्फ अब्दुल्ला के साथ उस्मान उर्फ खुबैब समेत पांच आतंकियों को हिरासत में लिया है।
16 वर्ष से सुरक्षा एजेंसियों को चकमा दे रहा था हुरैरा
हुरैरा लगभग 16 वर्ष से सुरक्षा एजेंसियों को धता बताते हुए न सिर्फ कश्मीर में बल्कि देश के अन्य भागों में भी अपनी गतिविधियां चला रहा था। इस पूरे माड्यूल को पता लगाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में 19 जगहों पर छापेमारी करनी पड़ी है।
पकड़े गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व अन्य साजो सामान भी मिला है। अब्दुल्ला और उस्मान के पकड़े गए तीन साथी स्थानीय बताए जा रहे हैं जिनमें मोहम्मद नकीब बट, आदिल रशीद बट और गुलाम मोहम्मद मीर उफ मामा शामिल हैं। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह ऑपरेशन एक बड़े एंटी-टेरर क्रैकडाउन का हिस्सा है, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस केंद्र शासित प्रदेश से आगे बढ़कर सेंट्रल एजेंसियों की मदद से पंजाब में ऑपरेशन कर रही है।
सूत्रों ने कहा कि यह कार्रवाई इंटेलिजेंस इनपुट और डिजिटल इंटरसेप्ट पर आधारित थी, जिससे जम्मू-कश्मीर के बाहर लश्कर नेटवर्क की मौजूदगी का पता चला था। लोकल नेटवर्क के साथ संभावित लिंक का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
अधिकारियों ने कहा कि चल रहे ऑपरेशन के पूरा होने के बाद और जानकारी शेयर की जाएगी।



