अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी केकेआर

  • आज के मैच में अपनी जीतकी लय बरकरार रखना चाहेगी सीएसके

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
चेन्नई। आईपीएल 2026 में मंगलवार को अंक तालिका में सबसे नीचे मौजूद दो टीमों का आमना-सामना होगा। पांच बार की चैंपियन सीएसके और तीन बार आईपीएल जीत चुकी केकेआर की टीमें एक दूसरे के सामने होंगी। सीएसके के लिए राहत की बात है कि उसने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का खाता खोल लिया है, जबकि केकेआर की टीम अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। केकेआर जीत के लिए बेताब है। कैमरन ग्रीन ने पिछले मैच में केकेआर के लिए गेंदबाजी की। इसी तरह रिंकू सिंह मध्य क्रम में रन बनाने के लिए बेताब हैंै।
केकेआर को उम्मीद होगी कि वरुण चक्रवर्ती अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर खेलने के लिए तैयार होंगे। मथीशा पथिराना को केकेआर में शामिल होने की अनुमति मिल चुकी है, लेकिन वो इस मैच में नहीं खेलेंगे। वहीं सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करके सत्र की अपनी पहली जीत दर्ज की। डेवाल्ड ब्रेविस के फिट होकर वापसी करने से सीएसके को अपने गेंदबाजी संयोजन में बदलाव करने की छूट मिली जिससे वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 212 रन का बचाव करने में सफल रही। सीएसके के लिए हालांकि कप्तान ऋ तुराज गायकवाड़ की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। वह संघर्ष कर रही केकेआर के खिलाफ एक बड़ी पारी खेलकर लय हासिल करने की कोशिश करेंगे।

सनराइजर्स ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयरथ

हैदराबाद। ईशान किशन की तूफानी पारी और प्रफुल्ल हिंगे व साकिब हसन की घातक गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हरा दिया। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 19 ओवर में 10 विकेट पर 159 रन ही बना सकी। उनके लिए डोनोवन फरेरा ने 69 रनों की पारी खेली। इस हार के साथ लगातार चार मुकाबलों से चला आ रहा आरआर की जीत का सिलसिला भी टूट गया। पांच में से एक मुकाबला गंवाने के बावजूद राजस्थान अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है, जबकि पांच में से दो मैच जीतकर हैदराबाद चौथे पायदान पर पहुंच गई है। हैदराबाद ने मैच की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा (0) का विकेट खो दिया था। इसके बाद ईशान किशन ने ट्रेविस हेड के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी करते हुए टीम को परेशानी से निकाला। उनके आउट होने के बाद ईशान ने क्लासेन के साथ 88 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। इसके जवाब में राजस्थान 3 ओवरों की समाप्ति तक महज 9 रन बनाकर 5 विकेट गंवा चुकी थी।

Related Articles

Back to top button