Aam Aadmi Party की ताकत का प्रदर्शन, Manish Sisodia का गुजरात में रोड शो
गुजरात में AAP ने चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन किया... वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भव्य रोड शो कर AAP प्रत्याशियों के...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात में चुनावी सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी ने अपनी राजनीतिक ताकत का बड़ा प्रदर्शन किया है.. आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, विधायक गोपाल इटालिया.. और प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोरठिया की मौजूदगी में पार्टी ने भव्य रोड शो आयोजित कर.. यह संदेश देने की कोशिश की कि.. वह अब राज्य की राजनीति में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है.. आपको बता दें कि यह रोड शो न सिर्फ चुनावी प्रचार का हिस्सा था.. बल्कि इसे एक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है.. जिसमें पार्टी ने जनता के बीच अपनी पकड़ दिखाने की कोशिश की..
गुजरात जिसे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है.. वहां आम आदमी पार्टी लगातार अपनी उपस्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है.. ऐसे में यह रोड शो केवल एक प्रचार कार्यक्रम नहीं था.. बल्कि एक बड़ा रणनीतिक कदम था.. इस आयोजन के जरिए AAP ने यह संकेत देने की कोशिश की कि वह सिर्फ दिल्ली.. और पंजाब तक सीमित नहीं है.. बल्कि अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है..
वहीं रोड शो के दौरान सड़कों पर भारी भीड़ देखने को मिली.. समर्थक झंडे और बैनर लेकर सड़कों पर उतरे.. और नेताओं का स्वागत किया.. इस दौरान नारेबाजी, गीत-संगीत और जनसभाओं का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा हुआ नजर आया.. पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह यह दिखाने के लिए काफी था कि.. AAP गुजरात में अपनी जमीन तैयार करने में जुटी हुई है.. रोड शो के दौरान मनीष सिसोदिया ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि.. AAP की राजनीति विकास और ईमानदारी पर आधारित है.. और उन्होंने कहा कि पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य.. और बिजली जैसे बुनियादी मुद्दों पर काम करती है.. और यही मॉडल गुजरात में भी लागू करना चाहती है..
जानकारी के मुताबिक उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से सत्ता में रही.. भारतीय जनता पार्टी ने जनता की बुनियादी जरूरतों को नजरअंदाज किया है.. सिसोदिया ने कहा कि अगर गुजरात के लोग बदलाव चाहते हैं.. तो AAP एक मजबूत विकल्प बन सकती है.. और उन्होंने दिल्ली मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि.. जिस तरह से वहां सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में सुधार हुआ है.. उसी तरह गुजरात में भी बदलाव संभव है.. गोपाल इटालिया ने भी इस रोड शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.. उन्होंने स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए कहा कि गुजरात के लोग अब पारंपरिक राजनीति से ऊब चुके हैं.. और उन्हें एक नए विकल्प की जरूरत है.. इटालिया ने कहा कि AAP का फोकस आम आदमी की समस्याओं पर है.. चाहे वह बेरोजगारी हो, महंगाई हो या शिक्षा की गुणवत्ता हो..
जानकारी के मुताबिक रोड- शो के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जमीनी स्तर पर काम कर रही है.. और हर वर्ग के लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रही है.. उनके मुताबिक, यह रोड शो इस बात का प्रमाण है कि जनता AAP के साथ जुड़ रही है.. और बदलाव चाहती है.. प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोरठिया ने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई.. और उन्होंने बताया कि पार्टी ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया है.. और हर क्षेत्र में संगठन को मजबूत किया जा रहा है..
आपको बता दें कि सोरठिया ने कहा कि AAP की रणनीति केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है.. बल्कि वह लंबे समय तक राज्य में मजबूत संगठन खड़ा करना चाहती है.. उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी युवाओं.. और नए मतदाताओं पर विशेष ध्यान दे रही है.. क्योंकि यही वर्ग भविष्य की राजनीति तय करेगा.. रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर नजर आए.. कई जगहों पर लोगों ने नेताओं का फूलों से स्वागत किया और समर्थन जताया.. हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि.. भीड़ का आंकलन हमेशा वोट में तब्दील नहीं होता.. लेकिन यह जरूर संकेत देता है कि पार्टी जनता के बीच चर्चा में है..



