अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ा
मीडिया के जरिए ईरान के साथ बातचीत नहीं करेगा अमेरिका

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर गतिरोध जारी
इजरायल का लेबनान में 2० ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव कम होने के बजाय बढ़ता दिख रहा है। सीजफायर के बावजूद इजरायल का लेबनान में 2० ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला किया है। बेक्का और दक्षिणी इलाकों में गोले बरसाये हैं। वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक बार फिर पाकिस्तान पहुंचे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हैं।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक बार फिर पाकिस्तान पहुंचे हैं, जो पिछले 48 घंटों में उनकी तीसरी यात्रा है। ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका ने साफ किया है कि वह मीडिया के जरिए ईरान के साथ बातचीत नहीं करेगा। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ओलिविया वेल्स ने कहा कि राष्ट्रपति वही समझौता करेंगे जो अमेरिकी लोगों और दुनिया के लिए सही होगा। अल अरेबिया ने एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट किया है, जिसमें सीनियर ईरानी अधिकारी ने अल अरेबिया से कहा की हमें उम्मीद है कि सीमित स्तर पर फिर से लड़ाई शुरू होगी, जिसके बाद वार्ता की ओर बढ़ा जाएगा।

दक्षिणी लेबनान में ड्रोन हमले में दो इजरायली सैनिक घायल
इजरायली सेना का कहना है कि हिजबुल्लाह की ओर से किए गए ड्रोन हमले में दक्षिणी लेबनान में दो सैनिक घायल हो गए हैं। सेना ने बताया कि हमले में एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा सैनिक मामूली रूप से घायल हुआ। सेना ने आगे बताया कि घायल सैनिकों को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है और उनके परिवारों को जानकारी दे दी गई है।
तेल की कीमतों में लगातार सातवें दिन उछाल
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर ऑयल मार्केट पर दिखाई दे रहा है। मंगलवार (28 अप्रैल) को भी कच्चे तेल की कीमतों में लगातार सातवें दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई। ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 3 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 1०9 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया।
अमेरिकी घेरेबंदी के बावजूद भारत पहुंचा कच्चा तेल
अमेरिकी नौसेना ने ओमान की खाड़ी में तैनाती कर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर नजर रखी, लेकिन वह पूरी तरह से नाकेबंदी लागू नहीं कर पाई। रिपोट्र्स के मुताबिक दर्जनों टैंकर इस क्षेत्र से निकलने में सफल रहे हैं। एक ऐसा रास्ता भी बताया जा रहा है, जिससे जहाज सीधे ईरान के खार्ग द्वीप से मुंबई तक पहुंच सकते हैं।
ट्रंप ने होर्मुज को खोलने के ईरान के प्रस्ताव पर चर्चा की
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने राष्ट्रीय सुरक्षा दल के साथ बैठक कर ईरान के उस प्रस्ताव पर चर्चा की, जिसमें वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए अहम होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की बात कही गई है. व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लीविट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस विषय पर चर्चा हुई है, लेकिन वह बैठक के नतीजे को लेकर अभी कुछ कहना नहीं चाहतीं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राष्ट्रपति जल्द ही खुद जानकारी देंगे. इससे पहले विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ‘फॉक्स न्यूज’ से कहा कि ईरानी वार्ताकार समझौते को लेकर गंभीर हैं, लेकिन वे इसके लिए और समय हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. रूबियो ने कहा कि ईरान अपनी मौजूदा परिस्थितियों से बाहर निकलना चाहता है और इसी दिशा में बातचीत जारी है।
गुजरात निकाय चुनावों में भाजपा का दबदबा, कई सीटों पर कब्जा
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
अहमदाबाद। गुजरात में हुए बड़े पैमाने पर स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मंगलवार को राज्यभर में निर्धारित मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है, जिसके बाद दिन में ही परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। अहमदाबाद नगर निगम की कुल 192 सीटों के नतीजे सामने आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने 54 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है।
वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है। उधर, मेहसाणा नगर निगम में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा है। यहां की 52 सीटों में से 20 सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है। वार्ड नंबर 1, 6, 7, 1० और 11 में भाजपा उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। आदलाज, कलोल, मानसा और गांधीनगर क्षेत्रों में अधिकांश सीटों पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की। कलोल में घोषित 12 सीटों में से 8 पर भाजपा ने कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस को 4 सीटों से संतोष करना पड़ा। इन नतीजों से पूरे क्षेत्र में भाजपा की मजबूत स्थिति साफ नजर आती है।
इन चुनावों में उम्मीदवारों की संख्या के लिहाज से भी भाजपा सबसे आगे रही। पार्टी के चुनाव चिन्ह पर कुल 9,237 उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस ने 8,443 प्रत्याशी उतारे, जबकि आम आदमी पार्टी के सिंबल पर 5,261 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतगणना की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच संपन्न कराई जाएगी। अहमदाबाद में एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज और गुजरात कॉलेज जैसे केंद्रों पर मतगणना होगी। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में विशेष प्रतिबंध लगाए गए हैं। इस चुनाव में कुल 15 नगर निगम, 84 नगरपालिकाएं, 34 जिला पंचायतें और 260 तालुका पंचायतें शामिल हैं। यानी राज्य में 9००० से अधिक सीटों का भविष्य इस मतगणना से तय होगा। 26 अप्रैल में हुए मतदान के बाद यह राज्य के सबसे बड़े जमीनी स्तर के चुनावी मुकाबलों में से एक माना जा रहा है।
आयोग के अनुसार, इस चुनाव में 32,748 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से 26००० से अधिक उम्मीदवार मैदान में बने रहे। कई सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
राजकोट निकाय चुनाव में कांग्रेस का पताका
वार्ड 16 में मिली हार राजकोट में भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है, लेकिन राज्य भर के रुझान बताते हैं कि भाजपा अन्य शहरी केंद्रों में अपनी मजबूत बढ़त बनाए हुए है. हालांकि जंगलेश्वर का परिणाम इस बात की स्पष्ट याद दिलाता है कि घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्रों में आक्रामक ध्वस्तीकरण की नीतियां चुनावी परिणामों को किस प्रकार सीधे प्रभावित कर सकती हैं।
अखिलेश की साइकिल चली
गुजरात के पोरबंदर जिले की कुटियाना नगरपालिका में समाजवादी पार्टी ने चौंकाया. कुटियाना के वार्ड नंबर 6 के नतीजों में सपा प्रत्याशी रभीबेन कानाभाई रायगा ने बड़ी जीत हासिल की। खेड़ा जिले की काठलाल नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 में भी सपा ने जीत पाई।
सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार : जयराम रमेश
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान थमने के बाद अब सरकार को महिला आरक्षण को 29 से लागू करने के बारे में चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने व्यक्तिगत राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं का उपयोग करने के बजाय उन्हें न्याय प्रदान करना चाहिए। मुख्य विपक्षी दल ने महिला आरक्षण के विषय पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रचार थमने के बाद एक बार फिर उठाई है। उसने और कई अन्य विपक्षी दलों ने पहले भी सरकार से यह आग्रह किया था कि विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार संपन्न होने के बाद महिला आरक्षण के विषय पर सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए।
सरकार महिला आरक्षण को वर्ष 29 से लागू करने और परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक संसद के बीते बजट सत्र में लाई थी, हालांकि यह पारित नहीं हो पाया। विपक्ष ने यह कहते हुए इसका पुरजोर विरोध किया कि महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन को थोपा जा रहा है। रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, अब जब चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है और लोकसभा सीटों के खतरनाक परिसीमन को अंजाम देने की उनकी चाल विपक्षी एकजुटता के कारण बुरी तरह विफल हो गई है, तो प्रधानमंत्री के लिए वह करने का समय आ गया है जो विपक्ष एकजुट होकर मार्च, 26 के मध्य से लगातार मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बात पर चर्चा करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 023 को 29 से लोकसभा सीटों की मौजूदा संख्या के साथ कैसे लागू किया जा सकता है। कांग्रेस नेता ने कहा, यह संभव है। यह वांछनीय है। यह जरूरी है। रमेश ने कहा, संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण कभी मुद्दा नहीं था। तब एजेंडा केवल प्रधानमंत्री के राजनीतिक संरक्षण के लिए परिसीमन था। अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री अपने व्यक्तिगत राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए भारत की महिलाओं का उपयोग करने के अपने पापों का प्रायश्चित करें और उन्हें न्याय प्रदान करें।
यूपी व दिल्ली को गर्मी से मिलेगी राहत आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मौसम की सबसे ‘गर्म रात’ दर्ज किए जाने के बीच, कुछ इलाकों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ बारिश का‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम संबंधी आंकड़ों के अनुसार, कई केंद्रों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 से 5.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जो ‘गर्म रात’ की स्थिति को दर्शाता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, ‘गर्म रात’ तब मानी जाती है जब अधिकतम तापमान 4० डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना रहे। वहीं बीते 15 दिनों से परेशान करने वाली गर्मी से मंगलवार से काफी हद तक निजात मिलेगी। विक्षोभ की वजह से 28 अप्रैल से यूपी के ज्यादातर जिलों में हवाओं का रुख बदला हुआ रहेगा। इसके पहले उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी और भीषण लू का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा। सुबह से ही तेज धूप और झुलसा देने वाली हवाओं ने जनजीवन को बेहाल कर दिया। बुंदेलखंड का बांदा 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ न केवल प्रदेश बल्कि देश का सबसे गर्म शहर रहा।
बांदा में अप्रैल महीने के अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए। मंगलवार को प्रदेश के 27 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश का अनुमान है।वहीं पश्चिमी यूपी के करीब 15 जिलों में 5० किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। इससे तापमान में गिरावट आने और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है।
आक्रामक विपक्ष ने धामी सरकार को घेरा
महिला आरक्षण पर उत्तराखंड में हंगामा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का भाजपा पर वार
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
देहरादून। लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने वाले संविधान संशोधन विधेयक के विफल होने के बाद आज उत्तराखंड में इस पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है। सीएम धामी ने कहा कि देश की नारी को विश्वास दिलाते हैं, उनका अधिकार अवश्य मिलेगा।
कहा किआधी आबादी को उनका पूरा हक प्रदान करने का प्रयास मिले ताकि मातृशक्ति विकसित भारत के निर्माण में अपनी पूरी क्षमता से योगदान दे सके। वहीं विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने भी सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। सीएम के संबोधन के बाद सदन में अब नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का संबोधन शुरू हो रहा। यशपाल आर्य ने कहा कि ये बहुत संवेदनशील विषय है। कहा कि केंद्र की तारीफ में कसीदे पढऩा राज्य सरकार की मजबूरी है। सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है। नया शब्द जो दिया नारी वंदन अधिनियम, लेकिन 026 में जो संशोधन अधिनियम लाया गया है उस पर कांग्रेस का रुख स्पष्ट है। ये आधी आबादी के साथ धोखा है। एक खास सोच के तहत इसे लाया गया है। कहा कि हमें लगा कि केंद्र सरकार, पीएम मोदी बहुत संवेदनशील है। उस दिन तीन विधेयक लाए गए। इसमें स्पष्ट कहा गया कि महिलाओं की संख्या बढ़ेगी। लेकिन जो सच दिखाया गया वो नहीं होता। विपक्ष पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाते हुए सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस को जनता से कोई लेना देना नहीं।
एक नेता कह रहे हैं कि उत्तराखंड की विधानसभा में भाजपा 33प्रतिशत आरक्षण देने को क्यों नहीं कहती। सीएम ने कहा कि नारी का अधिकार छीनकर तुम इतना अभिमान न करो। अहंकार अपना त्यागो। आज नहीं तो कल ये परिवर्तन अनिवार्य है। लोकसभा में विपक्ष ने जो किया, मैं उसकी घोर निंदा करता हूं और अनुरोध करता हूं कि इस पर चर्चा कराई जाए।



