फेस फैट के लिए करें ये चार योग

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
आज के दौर में हर कोई शार्प जॉलाइन वाला चेहरा चाहता है, लेकिन व्यस्थ जीवनशैली और प्रोसेस्ड फूड के कारण बहुत से लोगों के चेहरे पर अतिरिक्त चर्बी जमा हो जाता है। एक्सपर्ट्स इसे फेस फैट कहते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि चेहरे का भारीपन न सिर्फ आपके आत्मविश्वास को प्रभावित करता है, बल्कि यह आपको आपकी वास्तविक उम्र से बड़ा भी दिखाता है। ऐसी स्थिति में आमतौर पर लोग तमाम मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ ऐसे योग हैं जिसका पालन करके आप अपने फेस फैट को कम कर सकते हैं। फेस योग चेहरे की मांसपेशियों में रक्त संचार को तेज करता है और त्वचा के लचीलेपन को बनाए रखता है, जिससे चेहरे पर प्राकृतिक चमक लौट आती है और झुर्रियां कम होने लगती हैं। जिस तरह शरीर को फिट रखने के लिए जिम जरूरी है, उसी तरह चेहरे की 57 से अधिक मांसपेशियों को हेल्दी रखने के लिए कुछ खास व्यायाम की जरूरत होती है। अगर आप रोज दिन भर में मात्र 5 से 10 मिनट भी इन चार योगासनों का अभ्यास करते हैं, तो कुछ ही हफ्तों में आपको एक नेचुरल फेसलिफ्ट का अनुभव होगा।

गाल फुलाना

ये एक्सरसाइज उन तमाम लोगों के लिए है जिनके चेहरे में डलनेस है। दरअसल, इस एक्सरसाइज को करने से चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन पोर्स खुल जाते हैं। इससे त्वचा में ताजगी आती है और हर स्किन पोर्स तक ऑक्सीजन का सप्लाई होता है। इसे करने के लिएगहरी सांस लेकर अपने दोनों गालों को हवा से फुलाएं और 10 सेकंड तक रोकें। यह गालों के आसपास के फैट को कम करता है और चेहरे को एक उभरा हुआ और आकर्षक बनाता है। देखा जाए तो प्राकृतिक सुंदरता ही इंसान की असली पहचान होती है। बेहतर परिणामों के लिए योग के साथ-साथ पर्याप्त पानी पीना और नमक का सेवन कम करना भी जरूरी है। इससे आपके चेहरे की रंगत में सुधार होता।

सिंह मुद्रा

सिंह मुद्रा या लायन पोज करने के लिए मुंह को जितना हो सके उतना चौड़ा खोलें और अपनी जीभ को बाहर निकालें। अपनी आंखों को पूरी तरह खुला रखें और शेर की तरह दहाड़ते हुए सांस छोड़ें, यह आसन चेहरे की सभी नसों को सक्रिय करता है। यह मुद्रा चेहरे की मांसपेशियों में तनाव को कम करती है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर त्वचा को भीतर से साफ और चमकदार बनाती है। इसलिए ये एक्सरसाइज उन तमाम लोगों के लिए है जो अपना फेस स्वस्थ्य रखना चाहते हैं।

फिश फेस

अपने गालों और होठों को अंदर की ओर इस तरह खींचें कि आपका चेहरा मछली जैसा दिखे। इस योग को रोज 5 बार करें और कम से कम से एक बार में 20 सेकंड तक रोकें, यह गालों की ढीली मांसपेशियों को कसने और उन्हें टोन करने के लिए सबसे बेहतरीन व्यायाम है। फेस योग का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसे आप कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं।

जॉलाइन लिफ्टर

सिर को पीछे की ओर झुकाएं और छत की ओर देखें, फिर अपने निचले जबड़े को इस तरह आगे धकेलें कि आपकी ठुड्डी में खिंचाव महसूस हो। इस मुद्रा को 10 सेकंड तक रोकें और कम से कम 5 बार दोहराएं, यह न सिर्फ डबल चिन को खत्म करता है बल्कि आपकी जॉलाइन को भी शार्प बनाता है। इस योग के नियमित अभ्यास से गर्दन की त्वचा में कसाव आता है और सैगिंग स्किन की समस्या दूर होती है।

Related Articles

Back to top button