मिशन 2027 पर कांग्रेस, प्रशासन-पुलिस दुरुपयोग पर बड़ा खुलासा | अमित चावड़ा का सख्त संदेश

गुजरात में मिशन 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है... अमित चावड़ा ने प्रशासन और पुलिस के कथित दुरुपयोग... 

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात कांग्रेस अब स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के नतीजों के बाद.. बड़े संगठनात्मक बदलाव के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है.. पार्टी ने चुनावी मैदान में प्रशासन और पुलिस के दुरुपयोग को जनता के सामने उजागर करने का फैसला किया है.. सत्ता के बल पर मिले परिणामों की विस्तृत समीक्षा के बाद.. पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.. और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को फिर से मजबूत किया जाएगा..

जिसको लेकर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस बार के निकाय चुनाव में कई जगहों पर सत्ता का दुरुपयोग हुआ.. मतदान केंद्रों पर दबाव, कार्यकर्ताओं को परेशान करना, पुलिस की पक्षपाती भूमिका.. और प्रशासनिक हस्तक्षेप जैसे आरोप लगे.. पार्टी अब इन सबूतों को इकट्ठा कर जनता के सामने लाएगी.. एक बार हर जोन की बैठकें पूरी हो जाएंगी.. उसके बाद कानूनी लड़ाई शुरू की जाएगी.. साथ ही सार्वजनिक सभाओं और प्रवचनों के जरिए भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ नई आवाज उठाई जाएगी..

आपको बता दें कि 28 अप्रैल को निकाय चुनाव के नतीजे आए.. भाजपा ने सभी 15 नगर निगमों पर कब्जा कर लिया.. अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा समेत बड़े शहरों में भाजपा की जीत रही.. कांग्रेस को कुल सीटों में बहुत कम हिस्सा मिला.. पार्टी ने स्वीकार किया कि कुछ जगहों पर हार हुई.. लेकिन कई वार्डों में सत्ता के दुरुपयोग के कारण नुकसान हुआ.. कांग्रेस की राज्य इकाई ने हर जोन (क्षेत्र) की बैठकें बुलाई हैं.. इन बैठकों में स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और हारे हुए उम्मीदवारों से फीडबैक लिया जा रहा है.. समीक्षा में मुख्य मुद्दे  मतदान के दौरान पुलिस की भूमिका.. प्रशासन का पक्षपात, उम्मीदवारों पर दबाव.. और वोटरों को प्रभावित करने की कोशिशें हैं..

 

Related Articles

Back to top button