सीएम मान बताएं कि राघव को ताकत किसने दी : अमरिंदर सिंह राजा

- कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद ने उठाए आप पर सवाल
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
चंडीगढ़। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सांसदों (पंजाब से छह) का बीजेपी में शामिल होना एक राजनैतिक मुद्दा बनता दिख रहा है। कांग्रेस के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने आप और बीजेपी दोनों पर हमला बोला है।
वारिंग ने चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए आप पर हमले किए। उन्होंने कहा कि भगवंत मान बताएं कि राघव चड्ढा को ताकत किसने दी। पंजाब के कमांडो उदयपुर में बारातियों को सैल्यूट मारते रहे। वारिंग ने मान ने ही कपूरथला हाउस शादी के लिए खोला। वहां पर नाचने का काम भी किया। वारिंग ने मान पर हमला बोलते हुए कहा कि अब आप ही राघव चड्ढा को गद्दार कह रहे हैं। वारिंग ने कहा कि राघव चड्ढा गद्दार है इसमें कोई शक नहीं लेकिन अब आप अपने फैसलों को छुपाने के लिए राष्ट्रपति से मिल रहे हैं। वहीं विशेष सत्र के दौरान एक बड़ा विवाद भी खड़ा हो गया था जब विपक्षी दलों कांग्रेस और अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पीकर सदन में आने का आरोप लगाया। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने हंगामा किया और सदन से वॉकआउट कर दिया। विधानसभा के बाहर विपक्ष ने शराबी मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए।



