फिर मिडिल ईस्ट में धधकी युद्ध की आग

अमेरिका-ईरान के हमले में कई जहाज राख

  • ईरानी हमलों का जवाब दे रहा कुवैती एयर डिफेंस सिस्टम
  • ओमान में एक और जहाज पर हमला
  • शिप पर भारतीय फंसे, 3 दिन में तीसरा अटैक

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में एकबार फिर लड़ाई भडक़ गई। अमेरिका हमले के बाद ईरान ने भी कुवैत व अन्य देशों पर जवाबी हमला किया। इस बीच भारत के एक जहाज पर भी हमला हुआ है जिसमें दो से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। अमेरिकी सेना ने बुधवार रात दावा किया कि उन्होंने ईरान के कई शहरों को निशाना बनाया है। ईरान के अलग-अलग शहरों से तेज धमाकों की आवाजें भी सुनी गई हैं। इससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि यह कार्रवाई ईरान की आक्रामकता के जवाब में की।
वहीं ओमान के शिनास बंदरगाह के पास जहाज एमटी जलवीर भी हमले का शिकार हुआ है। रिपोर्टों के मुताबिक, इस जहाज पर 2० भारतीय नागरिक सवार हैं। जलवीर के इंजन में आग लगने की खबर है। जलवीर के क्रू ने मैसेज जारी किया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। ईरान द्वारा अमेरिकी हमलों का बदला लेने की धमकी के बाद कुवैत का कहना है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम फायरिंग कर रहे हैं। वहीं एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के हमलों के कारण कुवैत ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।

आईआरजीसी ने पलटवार का किया दावा

ईरान की सेना आईआरजीसी ने अमेरिकी हमलों के जवाब में क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया है। हालांकि आईआरजीसी ने विस्तृत जानकारी नहीं दी। बहरीन में सायरनों की आवाजें सुनी गई हैं। इससे पहले ईरान ने अमेरिका के एक सैन्य हेलिकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया था, जिसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका सेना को जवाबी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। हालांकि पेंटागन ने स्पष्ट किया कि ये कार्रवाई केवल जवाबी कदम नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य भविष्य में किसी भी तरह की डील या समझौते की शर्तें तय करना भी है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि हमले स्पष्ट और सख्त होंगे और अगर जरूरी हुआ तो आगे भी जारी रह सकते हैं।?

भारतीय दूतावास ने स्थानीय अधिकारियों से साधा संपर्क

भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर बताया है कि उन्हें गुरुवार (11 जून) को शिनास बंदरगाह के पास एक वेसल से संबंधित घटना की सूचना मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है. बयान के मुताबिक घटना के बारे में और जानकारी के लिए स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। फिलहाल घटना के कारणों और संभावित प्रभावों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

बहरीन-जॉर्डन में सायरन बजे

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के चलते कुवैत, बहरीन और जॉर्डन ने सुरक्षा अलर्ट जारी किए हैं। बहरीन में एयर रेड सायरन बजाए गए, जिसके बाद लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और सरकारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया। इस बीच ईरानी अधिकारियों ने अमेरिकी हमलों के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने की घोषणा की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया कि उसने ईरान के सैन्य निगरानी तंत्र, संचार नेटवर्क और वायु रक्षा ठिकानों पर आत्मरक्षा के तहत हमले किए हैं।

होर्मुज से गुजर रहे जहाज पर अमेरिका का हमला, दो भारतीयों की मौत की पुष्टि

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पासओमान तट पर वाणिज्यिक पोत एमटी सेट्टेबेलो पर हुए हमले में दो भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) अभी भी लापता हैं। फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया के महासचिव मनोज यादव ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए एक बड़ा दावा किया है कि अमेरिकी नौसेना बलों को जहाज पर सवार क्रू की राष्ट्रीयता के बारे में 1०1 प्रतिशत जानकारी थी। विदेश मंत्रालय ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए बताया है कि जहाज पर सवार 24 भारतीय क्रू सदस्यों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है, और ओमान स्थित भारतीय दूतावास लापता नागरिकों की खोज के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय कर रहा है। लापता तीन में दो के मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि लापता चीफ इंजीनियर की तलाश जारी है। फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया के महासचिव मनोज यादव ने कहा कि पोत से संपर्क बुरी तरह से बाधित हो गया है और विवरणों की अभी भी पुष्टि की जा रही है।

टीएमसी से नहीं रूक रहा इस्तीफों का दौर

  • शुखेंदु शेखर-सुष्मिता देव के बाद प्रकाश चिक ने दिया रास से त्यागपत्र

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
कोलकाता। बंगाल चुनाव में हार के बाद से ममता बनर्जी की पार्टी में इस्तीफों की झड़ी लगी हुई है। गुरुवार को टीएमसी के एक और राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने इस्तीफा दे दिया। वे जल्द ही राज्यसभा अध्यक्ष से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इससे पहले राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव और शुखेंदु शेखर रॉय तृणमूल कांग्रेस और अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। अपने त्यागपत्र में प्रकाश चिक ने लिखा, मैं राज्यसभा सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे स्वीकार कर लें। मैं उपसभापति और राज्यसभा सचिवालय के सभी पदाधिकारियों का राज्यसभा सदस्य के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान दिए गए सभी सहयोग और सहायता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।
सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा के साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की, जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इससे पहले 8 जून को तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा सदस्यता और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि उनका यह फैसला बंगाल में हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों और जनता के जनादेश को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

कल्याण बनर्जी ने अभिषेक का केस लड़ने से किया मना

वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बनर्जी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में अभिषेक बनर्जी का केस लडऩे से साफ मना कर दिया है। यह मामला विधायकों के हस्ताक्षर मेल न खाने से जुड़ा है। साथ ही, याचिका में गिरफ्तारी जैसी पुलिस की सख्त कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा की भी मांग की गई है। गुरुवार को जस्टिस कौशिक चंदा की सिंगल-जज वेकेशन बेंच के सामने अभिषेक का पक्ष वकील अयान भट्टाचार्य ने रखा। विधायक हस्ताक्षर मिलान मामले में सीआईडी के समन को चुनौती देने वाली अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई के दौरान कल्याण बनर्जी अदालत में पेश नहीं हुए। कल्याण बनर्जी ने मीडिया से कहा कि अभिषेक का प्रतिनिधित्व न करने का उनका फैसला न सिर्फ इस मामले में बल्कि किसी भी अन्य मामले में अभिषेक के उनके प्रति अहंकारी व्यवहार के कारण लिया गया है।

फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक को राहत, गिरफ्तारी पर 3 हफ्ते की रोक

कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को हस्ताक्षर फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तारी से तीन हफ्ते की अंतरिम राहत दे दी है। पार्टी में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद दूसरे नंबर के नेता माने जाने वाले अभिषेक बनर्जी को जस्टिस कौशिक चंद्रा ने जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि दिल्ली से लौटने के बाद गुरुवार शाम 6 बजे उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस के सिटी कार्यालय में पेश होना होगा। अदालत ने फैसला सुनाया कि तब तक लोकसभा सांसद के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जा सकती। अदालत ने कहा कि इस अदालत का मानना है कि दस्तावेजों को सुरक्षित करने के लिए जांच एजेंसी कानून के अनुसार तलाशी और जब्ती करने के लिए स्वतंत्र है। एजेंसी दो सप्ताह तक बनर्जी के खिलाफ कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाएगी। यदि आगे पूछताछ की आवश्यकता होती है, तो एजेंसी 24 घंटे का नोटिस देगी। अदालत ने आगे कहा कि याचिकाकर्ता एजेंसी के साथ सहयोग करेगा, एजेंसी उनसे पूछताछ करने के लिए स्वतंत्र है, जिसके लिए याचिकाकर्ता आवश्यकता पडऩे पर एजेंसी के सामने पेश होगा। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद मुकर्रर की है।

रूक नहीं रही मणिपुर में हिंसा, फिर हुई छह हत्याएं

  • मैतेई-कुकी संघर्ष जारी

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
इंफाल। मणिपुर में हालिया छह हत्याओं ने एक बार फिर राज्य में जारी जातीय तनाव को उजागर कर दिया है। यह संघर्ष केवल हाल की घटनाओं का परिणाम नहीं, बल्कि दशकों पुराने भूमि अधिकार, पहचान, आरक्षण और राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़े विवादों की पृष्ठभूमि में विकसित हुआ है। मैतेई, कुकी और नगा समुदायों के बीच अविश्वास, उग्रवादी गतिविधियां और प्रशासनिक चुनौतियां शांति बहाली की प्रक्रिया को लगातार जटिल बनाती रही हैं। मणिपुर में शांति बहाली की तमाम कोशिशों के बीच खूनी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है।
हाल ही में हुई छह लोगों की निर्मम हत्या ने राज्य में पहले से ही सुलग रही आग में घी डालने का काम किया है। मणिपुर में जारी हिंसा कोई अचानक भडक़ी घटना नहीं है, बल्कि यह दशकों पुराने जातीय अविश्वास, भौगोलिक विभाजन और संसाधनों की लड़ाई का नतीजा है। राज्य में इस तरह की घटनाओं का एक लंबा इतिहास रहा है। मई 23 में शुरू हुआ यह दौर आज 26 में भी जारी है। आइए जानते हैं मणिपुर में संघर्ष का इतिहास क्या है? मणिपुर में राज्य के बीच का जो समतल हिस्सा (इंफाल घाटी) है, वह कुल क्षेत्रफल का सिर्फ दस प्रतिशत है। लेकिन यहां राज्य की करीब 6० प्रतिशत आबादी रहती है। इस आबादी में मुख्य रूप से मैतेई समुदाय के लोग हैं, जो अधिकांश हिंदू हैं। वहीं घाटी को चारों तरफ से घेरने वाले पहाड़ राज्य का 9० प्रतिशत हिस्सा हैं।

तनाव को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस घटना की खबर मिलते ही जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान के बाहर सैकड़ों लोगों जमा हो गए। तनाव बढ़ता देख सुरक्षा बलों ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। ये लोग उन छह नगा व्यक्तियों के शव लेने के लिए इक_ा हुए थे, जिन्हें 13 मई को लेइलोन वैफेई गांव से कथित तौर पर अगवा किया गया था।

मौसम विभाग की चेतावनी, आज से आंधी-बारिश और ओले गिरेंगे

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में आज झमाझम बारिश होने वाली है। 44-45 डिग्री के प्रचंड तापमान और उमस के बीच आज से आंधी, बारिश और कहीं-कहीं तो ओले गिरने की भी चेतावनी है। यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ के साथ पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी 11-12 जून को बारिश का अलर्ट है।
साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अलर्ट है। दिल्ली, यूपी से पंजाब-हरियाणा तक ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। मॉनसून भी रफ्तार पकड़ते हुए बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की ओर बढ़ रहा है।

विजयन की बेटी ने ईडी से पेशी के लिए और मोहलत मांगी

  • वीणा टी ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला दिया

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
तिरुवंतपुरम। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा टी ने ‘कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड’ (सीएमआरएल) से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पूछताछ टालने का अनुरोध किया है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ईडी ने वीणा को शुक्रवार को कोच्चि स्थित अपने कार्यालय में जांच दल के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया था। हालांकि, सूत्रों के अनुसार वीणा ने हाल में ईडी को ईमेल भेजकर स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए अपनी पेशी स्थगित करने का अनुरोध किया है।
उन्होंने एजेंसी को यह भी सूचित किया है कि सभी आवश्यक दस्तावेज जल्द ही उनके वकील के माध्यम से जमा करा दिए जाएंगे। ईडी सूत्रों ने बताया कि एजेंसी उनकी पेशी के लिए नयी तारीख तय करते हुए नया समन जारी करने पर विचार कर रही है। ईडी की जांच उन आरोपों से जुड़ी है जिनके अनुसार सीएमआरएल ने वीणा की स्वामित्व वाली आईटी परामर्श कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को बिना कोई सेवा प्राप्त किए 2.78 करोड़ का भुगतान किया था।

Related Articles

Back to top button