सीतापुर: बिजली गई और 30 लाख का माल साफ! सुबह उठे परिवार के उड़ गए होश
सीतापुर के मछरेहटा थाना क्षेत्र के भिठौरा गांव में बिजली गुल होने के दौरान चोरों ने घर में धावा बोलकर नकदी, जेवरात, चांदी के बर्तन और कारतूस चोरी कर लिए। पीड़ित ने करीब 30 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

4पीएम न्यूज नेटवर्कः एक ओर तेज हवाओं के कारण क्षेत्र अंधेरे में डूबा था, दूसरी ओर इसी मौके का फायदा उठाकर शातिर चोरों ने एक घर को निशाना बना लिया। सीतापुर जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र के भिठौरा गांव में बुधवार देर रात हुई बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। चोर मुख्य गेट और कमरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, चांदी के बर्तन और लाइसेंसी बंदूक के कारतूस लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने इस चोरी में करीब 30 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।
बिजली कटते ही सक्रिय हुए चोर
भिठौरा गांव निवासी चंदन सिंह के अनुसार बुधवार रात तेज हवाओं के चलते इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। रात लगभग साढ़े 11 बजे वह अपने पुराने घर से निकलकर सामने बने नए मकान में सोने चले गए। सुबह करीब पांच बजे जब परिजनों की नींद खुली तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों में रखी अलमारियों और बक्सों के ताले भी टूटे पड़े थे। पूरा सामान अस्त-व्यस्त था, जिससे साफ हो गया कि रात में चोर घर को निशाना बनाकर फरार हो चुके हैं।
नकदी, जेवरात और चांदी के बर्तन चोरी
पीड़ित परिवार के मुताबिक चोर घर से करीब तीन लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के कीमती जेवरात, चांदी के बर्तन और अन्य बहुमूल्य सामान ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना का एक हैरान करने वाला पहलू यह भी रहा कि चोर घर में रखी लाइसेंसी बंदूक की 16 कारतूस अपने साथ ले गए, लेकिन बंदूक को नहीं ले गए। बदमाश बंदूक को कमरे से उठाकर बाथरूम में फेंक गए।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभात गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं पर काम किया जा रहा है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जा सकेगा।
एक ओर तेज हवाओं के कारण क्षेत्र अंधेरे में डूबा था, दूसरी ओर इसी मौके का फायदा उठाकर शातिर चोरों ने एक घर को निशाना बना लिया। सीतापुर जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र के भिठौरा गांव में बुधवार देर रात हुई बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। चोर मुख्य गेट और कमरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, चांदी के बर्तन और लाइसेंसी बंदूक के कारतूस लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने इस चोरी में करीब 30 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।
बिजली कटते ही सक्रिय हुए चोर
भिठौरा गांव निवासी चंदन सिंह के अनुसार बुधवार रात तेज हवाओं के चलते इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। रात लगभग साढ़े 11 बजे वह अपने पुराने घर से निकलकर सामने बने नए मकान में सोने चले गए। सुबह करीब पांच बजे जब परिजनों की नींद खुली तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों में रखी अलमारियों और बक्सों के ताले भी टूटे पड़े थे। पूरा सामान अस्त-व्यस्त था, जिससे साफ हो गया कि रात में चोर घर को निशाना बनाकर फरार हो चुके हैं।
नकदी, जेवरात और चांदी के बर्तन चोरी
पीड़ित परिवार के मुताबिक चोर घर से करीब तीन लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के कीमती जेवरात, चांदी के बर्तन और अन्य बहुमूल्य सामान ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना का एक हैरान करने वाला पहलू यह भी रहा कि चोर घर में रखी लाइसेंसी बंदूक की 16 कारतूस अपने साथ ले गए, लेकिन बंदूक को नहीं ले गए। बदमाश बंदूक को कमरे से उठाकर बाथरूम में फेंक गए।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभात गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं पर काम किया जा रहा है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जा सकेगा।
रिपोर्ट – वली चौधरी
यह भी पढ़ें: मिर्जापुर: अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी से मचा बवाल, कोतवाली पहुंचे सपा कार्यकर्ता



