केजरीवाल का BJP पर बड़ा हमला, ‘पंजाब में 70% ड्रग्स गुजरात के रास्ते आ रही’ दावे से गरमाई सियासत
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में ड्रग्स के मुद्दे पर BJP पर गंभीर आरोप लगाए हैं... उनके बयान के बाद...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः पंजाब में नशे की समस्या लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है.. युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आकर बर्बाद हो रही थी.. लेकिन अब भगवंत मान सरकार ने नशे के खिलाफ सख्त मुहिम शुरू कर दी है.. नशा बेचते पकड़े जाने वाले लोगों की गिरफ्तारी हो रही है.. और इस मुद्दे पर राजनीति भी तेजी से गर्म हो गई है.. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है.. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पंजाब में 70 फीसदी ड्रग्स गुजरात के रास्ते आ रही हैं.. और उन्होंने कहा कि पहले सरकारी संरक्षण में चिट्टा घर-घर पहुंचाया जाता था.. भाजपा, अकाली और कांग्रेस तीनों पार्टियां पंजाब के युवाओं को बर्बाद करने की जिम्मेदार हैं.. इस पूरे मामले ने राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है.. और अब सवाल उठ रहे हैं कि पंजाब को नशे से मुक्त करने में कौन-सी पार्टी कितना योगदान दे रही है..
भगवंत मान सरकार पंजाब में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है.. पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि.. नशा तस्करों और बेचने वालों पर नकेल कसी जाए.. हाल ही में कई बड़ी गिरफ्तारियां हुई हैं.. जिनमें नशे के बड़े नेटवर्क सामने आए हैं.. AAP नेताओं का कहना है कि इन कार्रवाइयों से पुराने नेटवर्क टूट रहे हैं.. और अब विरोधी दल परेशान हो गए हैं.. अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि भगवंत मान सरकार आने के बाद पंजाब के युवाओं में फिर से सुनहरे भविष्य की उम्मीद जगी है.. और उन्होंने पुरानी सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले सरकारी गाड़ियों में चिट्टा बांटा जाता था.. अब AAP सरकार इस माफिया को जड़ से खत्म करने पर लगी है..
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में नशे की समस्या को लेकर भाजपा को घेरा.. और उन्होंने कहा कि आज पंजाब में 70 प्रतिशत ड्रग्स गुजरात के रास्ते आ रही हैं.. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित गुजरात से नशा पंजाब पहुंचाया जा रहा है.. उन्होंने कहा कि पहले भाजपा-अकाली गठबंधन की सरकार में नशा बांटने का पूरा सिस्टम था.. बाकायदा सरकारी संरक्षण में चिट्टा घर-घर पहुंचाया जाता था.. युवाओं को जानबूझकर नशे की लत लगाई गई.. ताकि वे राजनीतिक रूप से जागरूक न हो सकें.. केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस भी इस खेल में शामिल रही है.. तीनों पार्टियां पंजाब के युवाओं को बर्बाद करने की जिम्मेदार हैं..
केजरीवाल ने भगवंत मान सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि AAP सरकार ने नशे के खिलाफ सख्ती दिखाई है.. पुलिस को पूर्ण स्वतंत्रता दी गई है.. नतीजा यह है कि नशे के बड़े-बड़े कारोबारी पकड़े जा रहे हैं.. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और पढ़ाई पर ध्यान दें.. केजरीवाल ने कहा कि AAP सरकार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी ताकत लगाएगी..
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी भाजपा पर हमला बोला.. उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने नशे के नेटवर्क को इतना तहस-नहस कर दिया है कि.. अब वे लोग खुद सप्लाई करने के लिए मैदान में उतर आए हैं.. ढांडा ने कहा कि पुराने नेटवर्क टूट गए हैं.. इसलिए नशा माफिया परेशान है.. और उन्होंने भगवंत मान से अनुरोध किया कि ऐसे नशे के कारोबारियों से पंजाब को पूरी तरह मुक्त कराएं.. आने वाली पीढ़ियों को इन दलों से बचाएं, जो युवाओं को नशे में डुबोना चाहते हैं.. ढांडा ने आंकड़े देते हुए कहा कि AAP सरकार में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है.. सैकड़ों किलो चिट्टा और अन्य ड्रग्स बरामद किए गए हैं.. उन्होंने विपक्षी दलों से पूछा कि जब वे सत्ता में थे तो नशा क्यों नहीं रोका गया..
AAP के वरिष्ठ नेता और कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने भी भाजपा पर निशाना साधा.. उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार अब इनके नशे के धंधे बंद कर रही है.. इसीलिए विरोधी दल परेशान हैं.. कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने पंजाब को नशे की आग में झोंक दिया था.. अब AAP सरकार इस आग को बुझाने का काम कर रही है..



