पश्चिम बंगाल में अंडे पर सियासी घमासान

  • टीएमसी व भाजपा ने एक-दूसरे पर दागे तीखे बयान
  • टीएमसी नेताओं पर अंडे फेंकने के बाद बीजेपी सरकार ने मीड डे मील से हटाया अंडा

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
कोलकाता। बंगाल में अंडे को लेकर घमासान रूक नहीं रहा है। अभी चुपाव परिणाम आने के बाद पूरे राज्य में टीएमसी नेताओं पर अंडे फेंके गए हैं, और पार्टी में उत्तराधिकार की बढ़ती लड़ाई अब अंडों या आम तौर पर मांसाहारी खाने से जुड़ी दो कहानियों में उलझ गई है। हाल के चुनावी अभियान के दौरान भी, खान-पान की आदतें एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गई थीं। तब की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वोटरों को चेतावनी दी थी कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो वह मछली, मांस और अंडों पर रोक लगा देगी, उन्होंने बीजेपी शासित दूसरे राज्यों में ऐसी ही पाबंदियों का हवाला दिया था।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की नई सरकार ने इस हफ़्ते कोलकाता में स्कूल के मिड-डे मील मेन्यू से अंडे हटाने का फ़ैसला किया है। यह फ़ैसला ऐसे समय में लिया गया है जब पिछले महीने ममता बनर्जी की टीएसी सरकार के 15 साल के शासन के खत्म होने के बाद से ही अंडे चर्चा का विषय बने हुए हैं।

चुनाव रैलियों में मांसाहारी खाना बना था मुद्दा

बंगाल में मांसाहारी खाने के गहरे सांस्कृतिक महत्व को समझते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके दावों को अफवाह बताकर खारिज कर दिया और साफ तौर पर वादा किया कि मछली और अंडों के सेवन पर रोक नहीं लगाई जाएगी। वरिष्ठ बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने मछली खाते हुए अपना वीडियो भी बनवाया, और दूसरे नेताओं ने ज़ोर देकर कहा कि यह हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा नहीं, बल्कि स्थानीय संस्कृति के सम्मान का मामला है।

खाने की थाली से अंडे गायब

बीजेपी की जीत के बाद राज्य का पहला बजट पेश करते हुए, वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने 22 जून को घोषणा की कि प्राइमरी स्कूलों में मिड-डे मील के लिए सरकार की ओर से प्रति छात्र खर्च 6.78 से बढ़ाकर 1० किया जाएगा और हिंदू आध्यात्मिक संगठन इस्कॉन, अपने अन्नामित्र फाउंडेशन के ज़रिए, कोलकाता नगर निगम इलाके के स्कूलों में पका हुआ खाना सप्लाई करेगा। मौजूदा स्कीम के तहत हफ़्ते में एक बार परोसे जाने वाले अंडे, इस्कॉन के शाकाहारी खाने में शामिल नहीं होंगे। इस्कॉन कोलकाता के वाइस-प्रेसिडेंट राधा रमन दास ने कहा कि इसके बजाय छात्रों को पनीर, राजमा, सोया प्रोडक्ट, दालें और दूध से बनी चीज़ें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन एक मेन्यू के घूमने के बावजूद किसी भी फ़ाइनल मेन्यू को मंज़ूरी नहीं दी गई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, कृपया इस गलत जानकारी को शेयर करने से बचें।

Related Articles

Back to top button