पैरों को गर्मियों में रखें कूल और स्टाइलिश

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
गर्मियों में हल्के, खुले और आरामदायक फुटवियर पहनना सबसे अच्छा माना जाता है। सैंडल, स्लाइडर्स, कॉटन सॉक्स वाले स्नीकर्स और फ्लोटर्स पैरों को पसीने, बदबू और गर्मी से बचाते हैं। सही फुटवियर न सिर्फ आराम देता है बल्कि स्टाइल को भी बेहतर बनाता है। गर्मियों केमौसम में कपड़ों के साथ-साथ फुटवियर बदलना भी बेहद जरूरी हो जाता है। तेज धूप, पसीना और उमस भरा मौसम पैरों को जल्दी थका देता है। ऐसे में अगर सही फुटवियर का चुनाव न किया जाए तो पैरों में दर्द, बदबू और स्किन एलर्जी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। यही वजह है कि गर्मियों के मौसम में लोग ऐसे फुटवियर की तलाश करते हैं जो आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखें। आजकल फैशन ट्रेंड में ऐसे फुटवियर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं जो हल्के हों, ब्रीथेबल मटेरियल से बने हों और लंबे समय तक पहनने पर भी पैरों को आराम दें। खासकर युवाओं के बीच स्लाइडर्स, फ्लोटर्स, ओपन सैंडल्स और हल्के स्नीकर्स का क्रेज काफी बढ़ गया है। ये न सिर्फ कैजुअल लुक देते हैं बल्कि ट्रैवलिंग, कॉलेज, ऑफिस और डेली यूज के लिए भी परफेक्ट माने जाते हैं।

हल्के स्नीकर्स

अगर आप पूरा दिन बाहर रहते हैं या ज्यादा वॉक करते हैं तो लाइटवेट स्नीकर्स आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकते हैं। कॉटन या मेस मटेरियल वाले स्नीकर्र्स पैरों में हवा का संचार बनाए रखते हैं और गर्मी कम महसूस होती है। सफेद स्नीकर्स इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं क्योंकि ये लगभग हर आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं। और यह पैरों के लिए आरामदायक रहते हैं।

फुटवियर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

गर्मियों में फुटवियर खरीदते समय सिर्फ डिजाइन नहीं बल्कि सहजता पर भी ध्यान देना जरूरी है। हमेशा सांस लेने योग्य मटेरियल वाले फुटवियर चुनें। बहुत ज्यादा टाइट फुटवियर पहनने से पैरों में सूजन और दर्द हो सकता है। साथ ही सॉफ्ट सोल वाले फुटवियर लंबे समय तक आराम देते हैं और पैरों पर दबाव कम करते हैं।

सही फुटवियर से आत्मविश्वास और स्टाइल बढ़ेगा

फुटवियर सिर्फ फैशन का हिस्सा नहीं बल्कि आपके व्यक्तित्व को भी बेहतर बनाते हैं। सही फुटवियर आपके पूरे लुक को बदल सकता है। ऑफिस जाने वाली कामकाजी महिलाओं, शादियों या पार्टियों में गॉर्जियस दिखने के लिए हाई हील्स पहनना बेहद पसंद होता है। हील्स पहनने से न सिर्फ पर्सनैलिटी को एक बेहतरीन लिफ्ट मिलती है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है। लेकिन इस शौक की सबसे बड़ी समस्या यह है कि हील्स पहनने के महज 2 घंटे के भीतर ही पैरों और एडिय़ों में असहनीय दर्द शुरू हो जाता है। इसलिए गर्मियों में हल्के रंगों और आरामदायक डिजाइनों वाले फुटवियर पहनने से आप ज्यादा आत्मविश्वास और फ्रेस महसूस करते हैं। यही वजह है कि आजकल लोग कंफर्ट और स्टाइल दोनों को ध्यान में रखकर फुटवियर चुन रहे हैं।

ओपन सैंडल्स

गर्मियों में पैरों को हवा मिलना बेहद जरूरी होता है। ओपन सैंडल्स पैरों को हवादार रखते हैं और पसीना कम करते हैं। लड़कियों के लिए स्ट्रैपी सैंडल्स और लडक़ों के लिए लेदर फ्लोटर्स इस सीजन में काफी ट्रेंड में हैं। इन्हें जींस, कुर्ती, शॉर्ट्स या कैजुअल आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है। क्योंकि सैंडल अपने आराम के लिए प्रसिद्ध हैं। वे पैरों के लिए लंबे समय तक चलने वाला आराम प्रदान करते हैं। स्टाइलिश सैंडल ने रूप और कार्य के बीच की खाई को पाट दिया है, जिससे महिलाओं को अपने फैशन का प्रदर्शन करते हुए आरामदायक बने रहने की अनुमति मिलती है। इनका एक प्रमुख लाभ यह है कि वे सांस लेने की क्षमता प्रदान करते हैं। वायु परिसंचरण बंद, नम वातावरण में पनपने वाले पैरों की बीमारियों, जैसे एथलीट फुट, को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है। चाहे वह चमड़े की पट्टी हो या अलंकृत विवरण, सैंडल विभिन्न अवसरों के लिए उपयुक्त शैलियों की भरमार में आते हैं। डिज़ाइन में लचीलापन उन्हें विभिन्न फैशन स्वादों में पसंदीदा बनाता है।

स्लाइडर्स

आजकल स्लाइडर्स युवाओं की पहली पसंद बन चुके हैं। क्योंकि ये पहनने में बेहद हल्के होते हैं और पैरों को आराम देते हैं। खासकर जब हम घर से बाहर छोटी दूरी के लिए जाते हैं तो ये स्लाइडर्स काफी सुविधाजनक माने जाते हैं। आज कल बाजार में कई तरह केरंगों और डिजाइनों में स्लाइडर्स उपलब्ध हैं जो समर फैशन को और भी आकर्षक बनाते हैं। और आरामदायक भी रहते हैं।

Related Articles

Back to top button