गर्मी में झटपट बनाएं ये टेस्टी व्यंजन

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
गर्मी केमौसम में किचन में काम करना किसी चुनौती से कम नहीं लगता। बढ़ता तापमान, उमस भरी गर्मी और पसीने से तर-बतर हालत में गैस के सामने खड़े रहकर घंटों खाना बनाना किसी को भी थका सकता है। ऐसे में हर किसी की यही इच्छा होती है कि खाना जल्दी बन जाए और ज्यादा समय किचन में न बिताना पड़े। खासकर कामकाजी लोगों और गृहिणियों के लिए यह समस्या और भी बड़ी हो जाती है। लेकिन कुछ ऐसे व्यंजन हैं जो न सिर्फ मिनटों में तैयार हो जाते हैं, बल्कि स्वाद और पोषण में भी बेहतरीन होते हैं। गर्मी में हल्के, ठंडक देने वाले और झटपट बनने वाले व्यंजन आपकी दिनचर्या को आसान बना सकते हैं। तो आप ऐसे ही कुछ आसान और स्वादिष्ट व्यंजन ट्राई कर सकती हैं जिन्हें बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। ये रेसिपीज न सिर्फ आपके समय की बचत करेंगी बल्कि आपको गर्मी से राहत भी देंगी।

इडली या अप्पे

इडली या अप्पे बैटर अगर पहले से बना हुआ हो तो आप इसे आसानी से कम वक्त में बना सकते हैं। इडली बैटर या अप्पे बैटर को सांचे व बर्तन में डालकर पकने दें। तब अब आप किचन से बाहर रहकर आराम भी कर सकती हैं। 5 से 10 मिनट में ये तैयार हो जाती हैं, वो भी एक बार में कई सारी। एक या दो बार में ही आप ज्यादा मात्रा में इन्हें तैयार करके आराम से खा सकते हैं।

इंस्टेंट पोहा या उपमा

अगर कुछ गरम खाना हो तो पोहा या इंस्टेंट उपमा सबसे अच्छा विकल्प है। ये जल्दी बनते हैं और हल्के भी होते हैं।

दही और फल से बने झटपट व्यंजन

गर्मी में दही सबसे अच्छा विकल्प होता है। गर्मियों में खाने के साथ रायता न मिले तो खाना अधूरा सा लगता है। आप दही में कटे हुए फल डालकर फ्रूट रायता या स्मूदी बना सकते हैं। यह न सिर्फ जल्दी बनता है बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है। इसे बनाने के लिएएक बड़े कटोरे में दही डाले, इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर को मिला लें। सभी चीजों को मिलाने के बाद थोड़ी देर इसे फेटें। अब इस मिश्रण में कटे हुए सेब, अनानास, केला और अनाज के बीज डालकर मिक्स कर लें। आपका फ्रूट रायता बनकर तैयार है। अब इसे फ्रिज में तकरीबन 15 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रखें औऱ फिर सर्व करें।

ठंडे पेय पदार्थ

नींबू पानी, छाछ या आम पना जैसे ड्रिंक्स मिनटों में बन जाते हैं। ये गर्मी से राहत देने के साथ-साथ ऊर्जा भी देते हैं। छाछ में विटामिन डी मौजूद रहता है जो कैल्शियम के अवशोषण को आसाना बनाता है। छाछ का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। महिलाओं में मेनोपॉज के बाद छाछ का सेवन फायदेमंद माना जाता है। रोज़ाना इसका खाली पेट सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी होने का खतरा कम होता है। छाछ से मिलने वाला कैल्शियम दांतों को मज़बूत बनाने का काम करते हैं। गर्मी के मौसम में छाछ पीने से पेट की समस्या नहीं होती हैं। ये ठंडे पेय पदार्थ बनाना भी काफी आसान होता है।

इंस्टेंट सैंडविच

इंस्टेंट सैंडविच हल्का और पेट भरने वाला होता है। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले खीरा, प्याज और शिमला मिर्च को काटकर स्लाइस बना लें। फिर गाजर को कद्दूकस कर लें और उबले हुए आलू को मैश कर लें। इसके बाद आप इन सभी चीजों को एक बर्तन में रखें और इस पर पनीर कद्दूकस करके मिला लें। इसमें थोड़ा मेयोनिस भी मिलाएं। फिर इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब आपको सभी ब्रेड स्लाइस को गर्म तवे पर जरा सा ऑयल डालकर सेंक लें और इस पर टोमेटो सॉस, नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। कुछ ही मिनट में आपके सामने कुरकुरी वेज सैंडविच बन जाएगी। आप इसे टोमेटो या चिली सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button