हरियाणा के मतदाता सूची से किसी भी पात्र मतदाता का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र

  • प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने भाजपा को चेताया

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
चंडीगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मतदाता सूची के एसआईआर को लेकर कांग्रेस पूरी तरह गंभीर। इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए पार्टी ने हाई लेवल कमेटी गठित की है ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे और फर्जी मतदाताओं को शामिल न किया जा सके। वह पलवल जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बिहार और पश्चिम बंगाल में एसआईआर के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए जिससे कई लोग अपने मताधिकार से वंचित रहे। हरियाणा में पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से होनी चाहिए। उन्होंने नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया है। 12 वर्षों में भाजपा शासन के दौरान 90 से अधिक पेपर लीक के मामले सामने आए हैं और शिक्षा व्यवस्था पर माफियाओं का प्रभाव बढ़ा है।

Related Articles

Back to top button