मोदी की नीतियों ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नुकसान कर दिया: खरगे

पासपोर्ट इंडेक्स में भारत की रैंकिंग गिरने विपक्ष ने उठाए सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा व सरकार को घेरा

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। रामंदिर चोरी, पेपर लीक जैसे मामलों में घिरी मोदी सरकार एक और मामले में विपक्ष के निशाने पर आ गई है। अबकी बार कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत की पासपोर्ट इंडेक्स में रैंकिंग गिरने पर सवाल उठाया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने वल्र्ड इकोनॉमिक फोरम और ग्लोबल सिटिजऩ सॉल्यूशंस का हवाला दिया है जिनके अनुसार भारत ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में क्रमश: 8०वें और 125वें स्थान पर खिसक गया है।
उन्होंने पासपोर्ट फीस में हालिया बढ़ोतरी को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सेवाओं में सुधार करने के बजाय, केंद्र ने पासपोर्ट को और महंगा कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत की गिरती पासपोर्ट रैंकिंग और सालाना पर्यटकों की संख्या में कमी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

 

पीएम मोदी के 2०18 के दावे कहां हैं

पीएम मोदी ने 2०18 में दावा किया था। विदेशों में यात्रा करने और रहने वाले लोग आज भारतीय पासपोर्ट के सम्मान और ताकत को जानते हैं। वह ताकत कहां दिखती है? तथ्य उनके दावों को गलत साबित करते हैं। एक ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में, भारत 13 में 74वें स्थान से गिरकर जून 26 में 8०वें स्थान पर आ गया है। एक और ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स भारत को 26 में 125वें खराब स्थान पर रखता है। उन्होंने आगे कहा, सेवाओं को बेहतर बनाने के बजाय, मोदी सरकार ने पासपोर्ट को और महंगा कर दिया है। पासपोर्ट फीस 1,5०० से बढ़ाकर 2,5०० कर दी गई है, जबकि तत्काल चार्ज 5००० तक बढ़ गए हैं।

इजरायल के पीएम नेतन्याहू पर भडक़ी कांग्रेस

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के एक बयान का जवाब देते हुए भारत और भारतीयों की खूब सराहना की थी। उन्होंने दावा किया था कि मित्र राष्टï्र भारत, इजरायल के साथ मजबूती से खड़ा है। लेकिन, कांग्रेस ने भारत की इस सराहना को लेकर न सिर्फ नेतन्याहू, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर ले लिया है। कांग्रेस महासचिव और पार्टी के कम्युनिकेशन इंचार्ज जयराम रमेश ने जेडी वेंस के बयान के बदले में बेंजामिन नेतन्याहू के जवाब को लेकर कि उन्हें भारत से जबरदस्त समर्थन प्राप्त है, एक्स पर पार्टी की ओर से लिखा है, पीएम नेतन्याहू गलत हैं।

मोदी की इजरायल के प्रति अंधभक्ति : जयराम रमेश

जयराम रमेश ने कहा इसमें कोई संदेह नहीं कि इजरायल मोदानी साम्राज्य में पूरी तरह से समाया हुआ है और नरेंद्र मोदी की उसके प्रति अंधभक्ति है। लेकिन, करोड़ों भारतीय गाजा में इजरायल की ओर से हो रहे नरसंहार की निंदा करते हैं, जिसमें बच्चे भी नहीं बख्शे गए, वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों को जबरन बेदखल कर विस्थापित करने की निंदा करते हैं, ईरान पर भारी हवाई हमले, जिसमें टारगेटेड हत्याएं भी शामिल हैं और दक्षिणी लेबनान में क्रूर सैन्य हमले की भी निंदा करते हैं। मानवता पर सीधे हमले हैं।

अपनी विफलता को छिपा रही है सरकार

खरगे ने सरकार से यह भी पूछा कि क्या वह एनआरआई के आने की संख्या को विदेशी पर्यटकों के डेटा के साथ मिलाकर अपनी विफलता को छिपा रही है, और आरोप लगाया कि भारत में विदेशी पर्यटकों का आगमन अभी भी कोरोना-पूर्व के समय से कम है। कांग्रेस प्रमुख ने कहा भारत में यात्रा करने में आसानी के मामले में भी, विदेशी पर्यटकों का आगमन अभी भी कोविड-पूर्व के स्तर से नीचे है। यह 1०.93 मिलियन (2०19) से घटकर 9.95 मिलियन (24) हो गया है। क्या मोदी सरकार एनआरआई के आगमन को विदेशी पर्यटकों के डेटा के साथ मिलाकर इस विफलता को छिपा रही है? भारत का आधिकारिक वीज़ा आवेदन पोर्टल अभी भी इतना पुराना और उलझाने वाला क्यों है कि यह 199० के दशक के आखिर की वेबसाइट जैसा लगता है? अतिथि देवो भव की धरती भारत में कोई भी पर्यटकों का इस तरह स्वागत नहीं करना चाहता?

सीजेपी को हाईकोर्ट से राहत, एक्स हैंडल पर बैन हटेगा

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया पर शुरू हुई मुहिम कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स हैंडल को बहाल करने का आदेश दिया है। मंगलवार को पारित अपने फैसले में कोर्ट ने केंद्र सरकार के अकाउंट ब्लॉक करने के आदेश को रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने केंद्र के अवरोधक आदेश के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके द्वारा दायर याचिका पर यह फैसला सुनाया।
सुनवाई के दौरान, सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेजों में भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा नीट के दोबारा आयोजन से पहले अराजकता से बचने के लिए यह अकाउंट ब्लॉक किया गया था। सरकार का तर्क था कि ऐसे अकाउंट से गलत सूचना फैल सकती है, जिससे सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ सकती है। उच्च न्यायालय ने सरकार के तर्क को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि नीट को लेकर केंद्र की चिंता अब प्रासंगिक नहीं है। इसका मतलब है कि परीक्षा से संबंधित संभावित गड़बड़ी का खतरा अब समाप्त हो गया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध तभी लगाया जा सकता है, जब कोई ठोस और तात्कालिक खतरा हो। इस मामले में ऐसा कोई खतरा मौजूद नहीं था।

हत्या के मामले को सांप्रदायिक रंग दे रही है भाजपा: कीर्ति आजाद

टीएमसी ने सुवेंदु सरकार पर उठाए सवाल
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कीर्ति आज़ाद ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में एक नाबालिग लडक़ी के कथित रेप और हत्या के मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करने का आरोप लगाया। पीडि़ता का धर्म मायने नहीं रखता और ध्यान न्याय दिलाने पर होना चाहिए।
आजाद ने आरोप लगाया कि बीजेपी अपराध पर ध्यान देने के बजाय इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है। उन्हें हर चीज में सांप्रदायिक पहलू दिखता है। एक लडक़ी की जान चली गई। चाहे वह हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख हो या ईसाई उसके साथ रेप हुआ। सरकार को रेप पर बयान जारी करने में ही चार दिन लग गए। उन्होंने चुनाव के सात दिनों के भीतर कार्रवाई का वादा किया था-सरकार बनने के तुरंत बाद हमारी बेटी के साथ हुई बर्बरता पर कार्रवाई करने का संकल्प लिया था। तब से दो महीने बीत चुके हैं, पीडि़ता की मां, जो बीजेपी विधायक रेखा देबनाथ हैं, ने कहा है कि सरकार ने इन दो महीनों में कुछ नहीं किया है।

कश्मीर के डोडा में फ्लैश फ्लड का कहर

चारों ओर तबाही का मंजर

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
डोडा। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ठठरी कस्बे में मंगलवार तडक़े भारी बारिश के बाद अचानक आए फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई। रात के अंधेरे में आई इस आपदा ने लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया।
पहाडिय़ों से मलबा, बड़े-बड़े पत्थर और चट्टानें तेज बहाव के साथ नीचे आए, जिसने रास्ते में आने वाले कई मकानों, दुकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचाया। सुबह जब लोगों की आंख खुली तो चारों ओर तबाही का मंजर था। सडक़ों पर मलबा फैला हुआ था, कई वाहन मिट्टी और पत्थरों के नीचे दबे पड़े थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ वाहन तेज बहाव में बहकर चिनाब नदी तक पहुंच गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फ्लैश फ्लड के कारण डोडा-किश्तवाड़ राष्टï्रीय राजमार्ग भी ठठरी के पास बंद हो गया, जिससे दोनों जिलों के बीच यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाकर सडक़ को खोलने का काम शुरू किया। डिप्टी कमिश्नर डोडा कृष्ण लाल ने बताया कि जिले में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर पहाडय़िों से मलबा और पत्थर सडक़ पर आ गए थे। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित सडक़ों को साफ कराया और यातायात बहाल किया। पिछले दो दिनों में डोडा और किश्तवाड़ जिलों में यह तीसरी फ्लैश फ्लड की घटना है। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मलबा आने का खतरा बना हुआ है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

योगीराज में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद

दबंग भू-माफिया पर घर में घुसकर मारपीट, लूट और महिला से अभद्रता का आरोप

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। राजधानी के चौक थाना क्षेत्र के मिर्जा मंडी निवासी शीबू खान कथित दबंग भू-माफिया और उसके लगभग 100 अज्ञात साथियों पर घर में जबरन घुसकर मारपीट, लूटपाट, महिलाओं से अभद्रता और जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीडि़त मोहम्मद सिराज ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 5 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे दबंग भूमाफिया अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंचे और जबरन घर में घुस गए। आरोप है कि घर में तोडफ़ोड़ की गई, मोबाइल फोन छीने गए, सामान बाहर फेंका गया और विरोध करने पर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई। पीडि़त ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के साथ अभद्रता और अश्लील हरकत करने का भी प्रयास किया गया, जबकि उसकी मां को बंधक बना लिया गया। घटना की सूचना डायल-112 पर भी दी गई।
पीडि़त का कहना है कि यह विवाद कोई अचानक हुई घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि आरोपी पहले भी कब्जे की नीयत से धमकियां देता रहा है। 17 जून को कथित तौर पर 15-20 लोगों के साथ घर में आकर धमकाने और पीटने की धमकी दी गई थी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि विवादित संपत्ति को लेकर सिविल न्यायालय में वाद विचाराधीन है। इसके बावजूद आरोपी न्यायालय की प्रक्रिया की अनदेखी करते हुए जमीन पर कब्जा करने का लगातार प्रयास कर रहा है। पीडि़त ने यह भी आरोप लगाया कि 8 जून को आरोपी ने फोन कर गाली-गलौज करते हुए घर खाली करने और जान से मारने की धमकी दी थी। कॉल रिकॉर्डिंग होने का दावा करते हुए पीडि़त ने इसे भी साक्ष्य के रूप में पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है। पीडि़त परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है।

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह का कहना है दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई जिसकी जांच चल रही है जांच पूरी हो जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर तीन भाइयों की मौत

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। जयपुर में मंगलवार एक सडक़ हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सडक़ किनारे गुब्बारे बेचने वाले को रौंद दिया। हादसे में दो लोग घायल भी हो गए। हादसा श्याम नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट बाईपास पर हुआ।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और स्थानीय लोगों मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने लोहे की रेलिंग तोड़ दी और सडक़ किनारे नाले के पास खड़े बच्चों को कुचल दिया। टक्कर के बाद लोग नाले में गिर गए। तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे में शवों के चीथड़े उड़ गए। मरने वाले एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर हादसे के फोटो और वीडियो वायरल हैं।

Related Articles

Back to top button