सोनम वांगचुक का अनशन जारी, कांगे्रस का भी समर्थन

- नया वीडियो आया सामने, कहा- मैं 2० जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर आऊंगा
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। सोनम वांगचुक का अनशन आज 2०वें दिन में प्रवेश कर गया। सपा, आप, शिवसेना यूबीटी के बाद उनको कांग्रेस का समर्थन भी मिला गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा उनसे मिले और उनसे अनशन तोडऩे की अपील की। इसबीच भाजपा के एक नेता भी उनसे अनशन तोड़ऩे की अपील की। वंही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सोनम वांगचुक ने कहा कि 20 जुलाई को मार्च सफल नहीं रहा तो भूत बनकर वापस आऊंगा। उधर 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की स्थिति एक तरफ बिगड़ती जा रही है तो दूसरी ओर सत्ता पक्ष के नेता इस पर कुछ बोलने से बच रहे हैं। इस बीच बिहार बीजेपी के नेता की इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया आई है।
बहार बीजेपी के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने सवाल उठाया कि सोनम वांगचुक क्यों अनशन कर रहे हैं? जिस मुद्दे को लेकर वह अनशन पर बैठे हैं उस नीट के एग्जाम का रिजल्ट भी आ गया सोनम वांगचुक राजनीति कर रहे हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि देश की जनता जानती है कि नरेंद्र मोदी की जो सरकार है वह जनकल्याण के लिए है। नरेंद्र मोदी की सरकार युवाओं की मेधा को कभी बर्बाद नहीं होने देगी। यही वजह है कि नीट के एग्जाम का रिजल्ट सही समय पर आ गया। सोनम वांगचुक का मुद्दा तो ऐसे ही समाप्त हो गया। उनको अनशन तोड़ देना चाहिए।
खेड़ा ने की वांगचुक से अनशन समाप्त करने की अपील
पवन खेड़ा दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचे और वहां अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान खेड़ा ने वांगचुक से अपना अनशन समाप्त करने की अपील की। इससे पहले कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने भी बृहस्पतिवार को सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने का आग्रह किया था। वेणुगोपाल ने कहा था कि वांगचुक जिन मुद्दों को लेकर चिंतित हैं, वे कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के लिए भी बड़ी चिंता का विषय हैं। पार्टी ने इस अवसर पर राजनीतिक मुद्दों को भी स्वर दिया और स्पष्ट किया कि वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कायम रहेगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पार्टी पिछले दो महीनों से लगातार मंत्री के इस्तीफे की मांग उठा रही है।
हमारी सरकार संवेदनशील है : प्रभाकर मिश्रा
इस सवाल पर कि सत्ता पक्ष का कोई नेता सोनम वांगचुक को मनाने नहीं जा रहा है। इस पर प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि क्यों सत्ता पक्ष के लोग मनाने जाएंगे? जिस मुद्दे को लेकर वह आमरण अनशन पर हैं वह तो ऐसे ही फ्लॉप हो गया, लेकिन ज्यादा हालत बिगडऩे नहीं दी जाएगी। हमारी सरकार संवेदनशील है। हर वर्ग के लोगों पर ध्यान देती है। किसी का अहित नहीं चाहती है। डॉक्टर उनका प्रॉपर इलाज कर रहे हैं। ज्यादा स्थिति बिगड़ी तो सरकार इस पर पहल करेगी।



