गुजरात ATS का बड़ा ऑपरेशन, कई जिलों में छापेमारी, जैश के 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
गुजरात ATS ने एक बड़े अभियान के तहत राज्य के अलग-अलग जिलों में एक साथ छापेमारी की... कार्रवाई के दौरान जैश-ए-मोहम्मद से...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड ने पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक सक्रिय मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच.. और आरोपियों को गिरफ्तार किया है.. इन गिरफ्तारियों के साथ ही इस मॉड्यूल से जुड़े कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 13 हो गई है.. इससे पहले इसी महीने ATS ने आठ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था.. जांच एजेंसियों का दावा है कि यह मॉड्यूल देश में बड़े पैमाने पर सिलसिलेवार धमाकों की साजिश रच रहा था.. और लंबे समय से गुप्त रूप से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था..
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिलाल आबिदभाई शेरा, मोहम्मद अयूब कड़ीवाला, मोहम्मद पालनपुरी उर्फ खली अयूब सुनसारा, शफिया रईस मुख्ती और मोहम्मद हसन करदिया के रूप में हुई है.. इन्हें गुजरात के पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका स्थित खडियाल गांव से गिरफ्तार किया गया.. गिरफ्तारी से पहले ATS ने कई दिनों तक इनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी.. और पर्याप्त सबूत मिलने के बाद यह कार्रवाई की..
ATS के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे.. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये आरोपी पहले गिरफ्तार किए गए आठ संदिग्ध आतंकियों के साथ मिलकर विस्फोटक उपकरण तैयार करने.. और उनका परीक्षण करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे.. एजेंसियों का कहना है कि इनका उद्देश्य केवल बम बनाना सीखना नहीं था.. बल्कि देश में बड़े आतंकी हमलों को अंजाम देने की तैयारी करना था..
जांच अधिकारियों के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों से लंबी पूछताछ के दौरान इन पांच लोगों के नाम सामने आए थे.. पूछताछ में मिले इनपुट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ATS ने इनकी तलाश शुरू की.. और अंततः इन्हें गिरफ्तार कर लिया.. गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को मेहसाणा जिले के कड़ी कस्बे में न्यायिक मजिस्ट्रेट आर. एम. भाटिया की अदालत में पेश किया गया.. ATS ने अदालत से आरोपियों को हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ की अनुमति मांगी.. अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों को 24 जुलाई तक ATS की हिरासत में भेज दिया.



