गांव में डीजे बजने के दौरान बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आए 8 लोग

उत्तर प्रदेश के बदायूं में थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम गौरामई में शनिवार शाम डीजे के जनरेटर से करंट लगने की घटना में सात बच्चे झुलस गए,

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के बदायूं में थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम गौरामई में शनिवार शाम डीजे के जनरेटर से करंट लगने की घटना में सात बच्चे झुलस गए, जबकि करीब 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 8 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:30 बजे हुई। गांव में डीजे बजने के दौरान जनरेटर से करंट फैलने की चपेट में सात बच्चे आ गए और झुलस गए। हादसे में एक 35 वर्षीय व्यक्ति भी करंट की चपेट में आ गया, जिसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम गौरामई में डीजे के जनरेटर से करंट लगने की घटना हुई है। हादसे में सात बच्चे झुलसे हैं, जबकि एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस घटना के पूरे घटनाक्रम और जनरेटर से करंट फैलने के कारणों की जांच कर रही है। प्रशासन की ओर से भी घायलों के उपचार और घटना की परिस्थितियों पर नजर रखी जा रही है।

रिपोर्ट:- संतुलित पाठक,बदायूं

Related Articles

Back to top button