सपा नेता को सिक्कों से तौला, महराजगंज की इस चौपाल में दिखा अनोखा नजारा

महराजगंज के नरकटहा गांव में पीडीए चौपाल के दौरान सपा नेता राजेश निषाद का समर्थकों ने सिक्कों से तौलकर स्वागत किया। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं।

4पीएम न्यूज नेटवर्कमहराजगंज के नरकटहा गांव में सोमवार को आयोजित पीडीए चौपाल उस वक्त चर्चा में आ गई, जब समाजवादी पार्टी के नेता राजेश निषाद का समर्थकों ने अनोखे अंदाज में स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें सिक्कों से तौलकर सम्मान जताया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

नरकटहा में लगा पीडीए चौपाल, सिक्कों से हुआ स्वागत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गांव-गांव पीडीए चौपाल आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहा गांव में चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे सपा नेता राजेश निषाद का समर्थकों ने सिक्कों से तौलकर स्वागत किया।

सिक्कों से तौले जाने का दृश्य कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। समर्थकों ने इसे राजेश निषाद के प्रति अपने स्नेह, विश्वास और समर्थन का प्रतीक बताया।

ग्रामीणों से सीधे संवाद, सुनीं क्षेत्र की समस्याएं

चौपाल के दौरान राजेश निषाद ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी अलग-अलग समस्याएं उनके सामने रखीं। उन्होंने ग्रामीणों की बातें गंभीरता से सुनीं और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पीडीए चौपाल के जरिए पार्टी नेताओं का जोर गांवों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद करने पर है।

गांव-गांव पहुंचकर संगठन मजबूत करने की कोशिश

सपा नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए चौपाल के माध्यम से कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंच रहे हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ पार्टी की नीतियों और विचारों को लोगों तक पहुंचाना है।

नरकटहा में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता, समर्थक और ग्रामीण मौजूद रहे। सिक्कों से किया गया स्वागत पूरे कार्यक्रम में चर्चा का प्रमुख विषय बना रहा।

रिपोर्ट – अमरेंद्र पांडेय, गोरखपुर

यह भी पढ़ें: पेट्रोल भरवाया और पैसे मांगते ही कार दौड़ा दी! CCTV में कैद हुआ सीतापुर का ‘पेट्रोल कांड’

Related Articles

Back to top button