दो बेटियों की हत्या से दहला बेंगलुरु, आखिर पिता ने क्यों उठाया ये खौफनाक कदम?

बेंगलुरु में एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को फांसी पर लटकाकर मार डाला और फिर खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया. आरोपी इमरान अस्पताल में भर्ती है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बेंगलुरु में एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को फांसी पर लटकाकर मार डाला और फिर खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया. आरोपी इमरान अस्पताल में भर्ती है.

कर्नाटक के बेंगलुरु से एक दिन दहला देने वााला मामला सामने आया है. यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित ताज होटल में एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों को फांसी पर लटकाकर मार डाला. इसके बाद उसने भी आत्महत्या का प्रयास किया. आरोपी पिता की पहचान इमरान के रूप में की गई है. मृत बच्चियों की पहचान शेख जेहरा (5 वर्ष) और शेख जोया (10 वर्ष) के रूप में हुई है.

इमरान अभी एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं और उसका इलाज चल रहा है. एयरपोर्ट पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार, यह घटना ताज होटल की चौथी मंजिल के एक कमरे में घटी. इमरान मूल रूप से बेंगलुरु के नागवारा का निवासी है. वो जिम्मी कैब में मैनेजर के पद पर कार्यरत है. उसने बच्चों की हत्या करने के लिए होटल में पहले से कमरा बुक कराया था.

पहले बच्चों को लटकाया फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश
आरोपी ने पहले अपने दोनों बच्चों को फांसी पर लटका दिया. फिर खुद भी फांसी आत्महत्या करने की कोशिश की. इसी बीच होटल के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन जबाव नहीं मिला तो उनको शक हुआ और वो कमरे के अंदर चले गए. फिर तुरंत इमरान को मणिपाल अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया. वो फिलहाल अस्पताल में है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

इस पूरी घटना के बारे में पुलिस ने क्या कहा?
बच्चों की हत्याएं और आरोपी पिता के आत्महत्या करने की कोशिश का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. इस घटना के संबंध में, डीसीपी मिथुन कुमार ने बताया कि इमरान अपने दो बच्चियों के साथ 9 अगस्त की शाम होटल आया था. फिर 10 अगस्त की शाम करीब 4 बजे होटल के कर्मचारियों ने सफाई के लिए दरवाजा खटखटाया. कमरे से कोई जवाब न मिलने पर उन्हें शक हुआ और वे अंदर गए. वहां दो बच्चियां मृत मिली.

इमरान ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की. कर्मचारियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया. उसने एक पत्र में लिखा है कि उसने बच्चों की हत्या स्वयं की है. डीसीपी मिथुन कुमार ने बताया कि इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button