राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SC ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने की जरूरत नहीं, सभी से सुझाव मांगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्टेट्स रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग खारिज कर दी. अदालत ने कहा कि आप सभी अपने सुझाव दें. सुझावों पर विचार किया जाएगा और इसे SIT को भेजा जाएगा.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: सुप्रीम कोर्ट ने स्टेट्स रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग खारिज कर दी. अदालत ने कहा कि आप सभी अपने सुझाव दें. सुझावों पर विचार किया जाएगा और इसे SIT को भेजा जाएगा.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान सीलबंद लिफाफे में SIT की स्टेटस रिपोर्ट पेश की गई. सुप्रीम कोर्ट ने स्टेट्स रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग खारिज कर दी.
याचिकाकर्ताओं ने स्टेटस रिपोर्ट मुहैया कराने की मांग की थी. इस दौरान सीजेआई ने कहा कि हम कह रहे हैं कि आप सभी अपने सुझाव दें, ताकि हम आगे के लिए विस्तृत निर्देश जारी कर सकें.
सीजेआई ने कहा ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की जांच के लिए एक SIT बनाई गई है, जिसमें बताए गए अधिकारी और एक फोरेंसिक ऑडिटर शामिल हैं.
हम याचिकाकर्ताओं को उन पहलुओं के बारे में अपने सुझाव देने की अनुमति देते हैं, जिनकी SIT द्वारा गहन जांच की आवश्यकता हो सकती है, सॉलिसिटर जनरल का कार्यालय इन सुझावों को SIT को भेजेगा. हमें इसमें कोई संदेह नहीं है कि इन सुझावों पर निष्पक्ष रूप से विचार किया जाएगा. अदालत की सहायता के लिए सभी हस्तक्षेपों की अनुमति है.



