ऑटो में छूटा एडमिशन के कागजों से भरा बैग, CCTV ने ऐसे पहुंचाया पुलिस को छात्र तक

गोरखपुर में एमएमएमयूटी एडमिशन के लिए आए आंध्र प्रदेश के छात्र का बैग ऑटो में छूट गया। रेलवे पुलिस ने CCTV की मदद से ऑटो खोजकर जरूरी दस्तावेजों समेत बैग बरामद कर लिया।

4पीएम न्यूज नेटवर्कः एमएमएमयूटी में एडमिशन का सपना लेकर आंध्र प्रदेश से गोरखपुर पहुंचे एक छात्र के लिए कुछ देर के लिए मुश्किल खड़ी हो गई। सफर के दौरान उसका जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग ऑटो में ही छूट गया। रेलवे पुलिस चौकी पर सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी दिखाई और सीसीटीवी फुटेज की मदद से ऑटो की पहचान कर बैग बरामद कर लिया।

सीसीटीवी फुटेज से तलाश हुआ ऑटो

जानकारी के मुताबिक, 17 अगस्त को आंध्र प्रदेश निवासी आवेदक एमएमएमयूटी में प्रवेश प्रक्रिया के लिए गोरखपुर पहुंचे थे। यात्रा के दौरान उनका बैग ऑटो में छूट गया। बैग में एडमिशन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान रखा था। बैग गायब होने का पता चलते ही आवेदक ने रेलवे पुलिस चौकी को सूचना दी। इसके बाद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रवि प्रकाश कुंवर ने पुलिस टीम के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।

पुलिस ने ऑटो खोजकर बैग किया बरामद

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उस ऑटो की पहचान की, जिसमें छात्र का बैग छूटा था। इसके बाद टीम ने ऑटो की तलाश शुरू की और बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने बरामद बैग उसके मालिक को सौंप दिया। जरूरी दस्तावेज और सामान वापस मिलने पर छात्र ने राहत की सांस ली और गोरखपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

बैग बरामद करने वाली टीम में रेलवे चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रवि प्रकाश कुंवर के साथ कांस्टेबल संजीत यादव, आशुतोष पाण्डेय और रिजर्व कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे। पुलिस की तत्परता से दस्तावेज समय रहते वापस मिल गए, जिससे छात्र की एडमिशन प्रक्रिया प्रभावित होने से बच गई। इस कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

रिपोर्ट – अमरेंद्र पांडेय, गोरखपुर

यह भी पढ़ें: मोदी ने की CJI वाली गलती, ‘दिमागी नक्सल जनता पार्टी’ का हुआ उदय

Related Articles

Back to top button