मिर्जापुर में ट्रेन से पकड़ा गया संदिग्ध बांग्लादेशी, RPF-GRP ने हिरासत में लेकर की पूछताछ

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से महत्वपूर्ण ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन से बांग्लादेशी युवक की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से महत्वपूर्ण ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन से बांग्लादेशी युवक की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं।

मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर RPF एवं GRP की संयुक्त सतर्कता से गाड़ी संख्या 15658 ब्रह्मपुत्र मेल से शनिवार को रात एक संदिग्ध विदेशी नागरिक को पकड़ा गया।

पूछताछ में उसकी पहचान 23 वर्षीय मोहम्मद रियाज अहमद, निवासी हाबीगंज, बांग्लादेश के रूप में हुई है। छानबीन के दौरान उसके पास भारत में प्रवेश एवं निवास से संबंधित कोई वैध पासपोर्ट, वीजा अथवा अन्य दस्तावेज नहीं मिला है ना ही वह कोई ठोस जानकारी दे पाया है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए LIU, ATS एवं IB को भी अवगत कराया गया है। आवश्यक जांच के उपरांत आरोपी को थाना GRP मीरजापुर के सुपुर्द किया गया, जहां मु.अ.सं. 155/2026 पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों के मुताबिक RPF एवं GRP मीरजापुर की सतर्कता और प्रभावी चेकिंग से समय रहते संदिग्ध विदेशी नागरिक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

पहले भी Mirzapur से पकड़े जा चुके हैं बांग्लादेशी विदेशी नागरिक

बताते चले कि इसके पहले भी मिर्जापुर जिले के डगमगपुर स्थित एक क्रशर प्लांट से कई बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो चोरी छिपे क्रशर प्लांट पर बिना वैध दस्तावेजों के काम कर रहे थे। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिरकार कहीं मिर्जापुर जनपद विदेशी नागरिकों खासकर बांग्लादेशी नागरिकों की शरण स्थली तो नहीं बन रहा है। वैसे लंबे समय से चर्चा चलती रही है कि मिर्जापुर के कुछ हिस्सों में खास कर नगर क्षेत्र में बांग्लादेश की नागरिक भिन्न-भिन्न कामों में लगे हुए हैं।

डगमगपुर में गिरफ्तारी इसके बाद शनिवार को ब्रह्मपुत्र मेल से बंगलादेशी युवक की गिरफ्तारी ने इन आशंकाओं को बल प्रदान करने के साथ-साथ जिले की खुफिया एजेंटीयों को भी पहनी नजर रखने के साथ-साथ शक्ति से पेश आने का संदेश दिया है। वही आशंका जताई जा रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं की किसी ठोस रणनीति के तहत मिर्जापुर को ठिकाना बनाया जा रहा है क्योंकि मिर्जापुर जनपद धार्मिक, ऐतिहासिक, पौराणिक महत्व से जुड़ा हुआ जनपद है।

काशी और प्रयागराज के मध्य में स्थित होने के साथ-साथ यह जिला पूर्व में पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा के दौरान हुए बम विस्फोट कांड से भी जुड़ रहा है। खुफिया एजेंसियों ने यहां से कुछ लोगों की गिरफ्तारी करने के साथ-साथ यहां से जुड़ाव होना बताया था।
रिपोर्ट – संतोष देव गिरि,मिर्जापुर

Related Articles

Back to top button