भूलेश्वर में गणपति प्रतिमा बनी हादसे की वजह, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

शुरुआती जांच में सड़क पर कोई बड़ा गड्ढा नजर नहीं आया है. फिलहाल गणपति प्रतिमा का संतुलन बिगड़ने को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: शुरुआती जांच में सड़क पर कोई बड़ा गड्ढा नजर नहीं आया है. फिलहाल गणपति प्रतिमा का संतुलन बिगड़ने को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है.

मुंबई के भूलेश्वर में गणपति प्रतिमा के आगमन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. भूलेश्वरचा राजा की करीब 22 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा संतुलन बिगड़ने के कारण गिर गई. यह हादसा शनिवार रात करीब 9:51 बजे बलराम मर्चेंट रोड, कबूतरखाना, जय अंबे चौक, भूलेश्वर में हुआ. प्रतिमा को भायखला से भूलेश्वर ले जाया जा रहा था और पंडाल से करीब 50-60 मीटर पहले यह हादसा हुआ.

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही बीएमसी फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, 108 एंबुलेंस और बीएमसी वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंचा.

गणपति प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल

मुंबई के भूलेश्वर में गणपति प्रतिमा गिरने के हादसे में कुल 7 लोग प्रभावित हुए हैं. इनमें से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हैं.अस्पतालों से मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) शामिल हैं. वहींवैभव घेनंद (38),पवन चौरसिया (25), लावण्या गनेर (5), दिव्या गनेर (7) और कुणाल काशिद (26) घायल हैं. हालांकि इलकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

मुंबई में 10 हजार से ज्यादा गणेश पंडाल

बता दें कि महाराष्ट्र में इस साल गणेशोत्सव 14 सितंबर से शुरू होगा. मुंबई में 10 हजार से ज्यादा गणेश मंडल हैं, लेकिन 2,500 मंडलों ने 10 दिन के उत्सव के लिए परमिशन ली है. इस बार पूरे महाराष्ट्र में करीब 28 लाख गणेश प्रतिमाएं स्थापित होने का अनुमान है. मुंबई में पंडाल की परमिशन के लिए ऑनलाइन सिंगल-विंडो सिस्टम शुरू किया गया है. इसमें BMC के साथ-साथ पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की NOC भी ऑनलाइन मिल जाएगी. यह आवेदन 13 सितंबर तक किए जा सकेंगे.

Related Articles

Back to top button