डेरा प्रमुख राम रहीम को 17वीं बार पैरोल, फिर जेल से बाहर

गुरमीत राम रहीम 17वीं बार जेल से बाहर आ गया है. उसे 21 दिन की फरलो मिली है. इस दौरान वो सिरसा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रहेगा. वो साध्वियों के यौन शोषण और हत्या के मामलों में सजा काट रहा है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: गुरमीत राम रहीम 17वीं बार जेल से बाहर आ गया है. उसे 21 दिन की फरलो मिली है. इस दौरान वो सिरसा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रहेगा. वो साध्वियों के यौन शोषण और हत्या के मामलों में सजा काट रहा है.

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है. उसकी 21 दिन की फरलो मंजूर हो गई है. साध्वियों के यौन शोषण के मामले में हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा राम रहीम मंगलवार (25 अगस्त) सुबह जेल से बाहर आया. इस बार वो डेरा सच्चा सौदा के मुख्य आश्रम में रहेगा.

जानकारी के मुताबिक जिला कारागार सुनारिया ने राम रहीम के लिए 21 दिन की फरलो मंजूर की है. फरलो के दौरान वो सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रहेगा. हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब राम रहीम जेल से बाहर आया है. साल 2017 में सजा होने के बाद से अब तक वो कभी पैरोल तो कभी फरलो पर 16 बार बाहर आ चुका है. अब वो 17वीं बार जेल से बाहर आया है. उसे कई बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है, जिसको लेकर अक्सर सवाल भी उठाए जाते हैं.

इससे पहले बरनावा आश्रम भेजा गया

लगातार तीसरी बार उस सिरसा आश्रम जाने की अनुमति मिली है. राम रहीम को पहले पैरोल या फरलो के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम भेजा जाता रहा है. हालांकि इस बार वो सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्य आश्रम में रहेगा. इससे पहले उसे बरनावा आश्रम में रखा जाता था.

रेप और हत्या के मामले में दोषी

बाबा राम रहीम को साल 2017 में रेप और हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था. वह 20 साल की सजा काट रहा है.पिछले 10 सालों में वह 16 बार जेल से बाहर आ चुका है. मई महीने में उसे 30 दिन की पैरोल मिली थी. अब वह 21 दिन के लिए जेल से बाहर आया है.

CBI अदालत ने दोषी ठहराया

गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों के यौन शोषण के मामले में 10-10 साल की सजा मिली हुई है. पहली सजा 10 साल और दूसरी सजा 10 साल. दोनों सजाएं साथ नहीं चलेंगी. सीबीआई कोर्ट का 10 साल पूरे होने के बाद दूसरे 10 साल की सजा का आदेश था. राम रहीम को 2017 में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में दो महिला साध्वियों के साथ रेप के मामले में एक विशेष CBI अदालत ने दोषी ठहराया था.

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद था

इसके साथ ही राम रहीम डेरा सच्चा सौदा आश्रम के पूर्व मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी उम्रकैद की सजा काट रहा है, उसे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी दोषी ठहराया गया था. राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला और हरियाणा के कई हिस्सों में हिंसा भी हुई थी. वो रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है.

Related Articles

Back to top button