‘मोदी का बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा?’ चीनी महंगी होने पर कांग्रेस का BJP सरकार पर हमला
रक्षाबंधन से पहले चीनी और मिठाइयों के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने BJP सरकार पर तीखा हमला बोला है... कांग्रेस ने सवाल उठाया कि...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः त्योहारी सीजन शुरू होते ही आम लोगों की चिंता बढ़ने लगी है.. एक तरफ रक्षाबंधन जैसे त्योहार नजदीक हैं.. तो दूसरी तरफ जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.. इसी बीच चीनी के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है.. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि त्योहारों के समय चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है.. और इसका सबसे बड़ा असर मिठाइयों की कीमतों पर दिखाई दे रहा है..
आपको बता दें कि कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा है कि नरेंद्र भाई मोदी का बहनों के लिए रक्षाबंधन का तोहफा.. पार्टी का कहना है कि रक्षाबंधन के मौके पर जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी कर रही हैं.. परिवार त्योहार की खरीदारी कर रहे हैं.. और बाजारों में मिठाइयों की मांग बढ़ रही है.. ऐसे समय में चीनी महंगी होने से त्योहार का खर्च भी बढ़ रहा है.. रक्षाबंधन भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है.. इस दिन राखी, मिठाइयों और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी बड़ी संख्या में की जाती है.. खास तौर पर मिठाइयों की मांग इस दौरान काफी बढ़ जाती है.. ऐसे में मिठाई बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीनी की कीमत बढ़ने का असर सीधे मिठाई कारोबार पर पड़ता है.. कारोबारियों के लिए लागत बढ़ती है.. और उसका असर आखिरकार ग्राहकों की जेब पर आता है..
कांग्रेस इसी मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है.. पार्टी का आरोप है कि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में नाकाम रही है.. और त्योहारों के मौके पर आम परिवारों को बढ़ती कीमतों का सामना करना पड़ रहा है.. कांग्रेस का कहना है कि त्योहार ऐसे अवसर होते हैं.. जब लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ खुशियां साझा करना चाहते हैं.. लेकिन बढ़ती कीमतों के कारण त्योहार का बजट भी प्रभावित हो रहा है.. चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी का असर केवल घरों में चाय या अन्य खाद्य पदार्थों तक सीमित नहीं रहता.. इसका प्रभाव मिठाई, बेकरी और कई ऐसे उत्पादों पर भी पड़ता है.. जिनमें चीनी एक महत्वपूर्ण कच्चा माल है.. जब उत्पादन की लागत बढ़ती है.. तो उसका असर बाजार में बिकने वाले तैयार उत्पादों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है..
रक्षाबंधन के समय मिठाइयों की बिक्री में खास तौर पर तेजी आती है.. भाई अपनी बहनों के लिए मिठाइयां खरीदते हैं.. घरों में पकवान बनाए जाते हैं.. और रिश्तेदारों के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान होता है.. ऐसे में अगर मिठाइयों के दाम बढ़ते हैं.. तो इसका असर त्योहार की पूरी खरीदारी पर पड़ सकता है.. कांग्रेस ने इसी स्थिति को राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है.. पार्टी का कहना है कि सरकार को आम जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि त्योहारों के समय जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं.. कांग्रेस का आरोप है कि महंगाई का बोझ लगातार आम लोगों पर पड़ रहा है.. और अब त्योहारों के मौसम में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है..



