कानपुर में ट्रेनिंग प्लेन हुआ क्रैश, हादसे में दोनों पायलटों की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को एक विमान हादसा हो गया है. गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग प्लेन क्रैश हो गया है. इस हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को एक विमान हादसा हो गया है. गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग प्लेन क्रैश हो गया है. इस हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है.

उत्तर प्रदेश से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कानपुर में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है. गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया है. इस हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है.जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गंगा बैराज के पास नत्थापुरवा गांव में हुआ. ट्विन-इंजन ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में जा गिरा. प्लेन के गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया.

घटना के बाद मौके पर भारी मात्रा में ग्रामीण इकट्ठा हो गए. लोगों में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक, पायलट सचिन भाटिया गुजरात के रहने वाले हैं जबकि को-पायलट अभिषेक कर्नाटक के रहने वाले हैंहादसा करीब 11.50 बजे हुआ. प्लेन चार सीटर था. हादसे के बाद पुलिस और राहत-बचाव टीम तुरंत मौके पर पहुंची. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

एयरक्राफ्ट किस वजह से क्रैश हुआ और हादसे के वक्त उसमें कौन-कौन सवार थे, इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं है.पुलिस और संबंधित अधिकारी घटनास्थल पर जांच-पड़ताल में जुटे हैं. फिलहाल हादसे ने गंगा बैराज इलाके में सनसनी जरूर फैला दी है.

Related Articles

Back to top button