शूटिंग चैंपियनशिप में यशवर्धन दीक्षित का सटीक निशाना

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप (लडक़े) 26 लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज के 11वीं कक्षा के छात्र यशवर्धन दीक्षित ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में अंडर-19 एयर राइफल (पीप साइट) इवेंट में सिल्वर मेडल जीता और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के लिए चुने गए।
27 से 29 अगस्त 26 तक गोरखपुर के सेंट जूड्स स्कूल द्वारा आयोजित नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए ला मार्टिनियर कॉलेज के छात्र यशवर्धन दीक्षित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 409.7 का स्कोर हासिल करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। इसके पहले भी क्षेत्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में भी यशवर्धन ने अंडर 19 पीप साइट एयर राइफल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था, जो चैंपियनशिप के दौरान उनकी असाधारण प्रतिभा, निरंतरता और खेल के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।
यशवर्धन की इस उपलब्धि पर कॉलेज का प्रिंसिपल गैरी डोमिनिक एवरेट और शूटिंग कोच विकाश तोमर ने उन्हें शुभकामनाएँ दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे ऐसे ही कॉलेज का नाम रोशन करें। अब यशवर्धन दीक्षित राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया) में ला मार्टिनियर कॉलेज का गर्व से प्रतिनिधित्व करेंगे।




