GATE 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इतने सितंबर है आवेदन की आखिरी तारीख
GATE 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है. 27 सितंबर लास्ट डेट है. इस साल से GAET 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन DigiLocker के माध्यम से ही कराया जा सकता है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: GATE 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है. 27 सितंबर लास्ट डेट है. इस साल से GAET 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन DigiLocker के माध्यम से ही कराया जा सकता है.
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (IIT) मद्रास ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है. इस बार यानी GATE 2027 में रोबोटिक्स व ऑटोमेशन टेस्ट पेपर को भी शामिल किया गया है.
यानी की स्टूडेंट्स अन्य टेस्ट पेपर के साथ ही इस टेस्ट पेपर के लिए भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 27 सितंबर निर्धारित की गई है. लेट फीस के साथ 5 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है.
पहले GATE 2027 का शेड्यूल जान लेते हैं
GATE 2027 का आयोजन IIT मद्रास की तरफ से कराया जा रहा है, जिसने GATE 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. जानी शेड्यूल के मुताबिक 27 सितंबर तक बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है.लेट फीस के साथ 5 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. आइए, पूरे शेड्यूल के बारे में जानते हैं.
27 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन, लेट फीस के साथ 5 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन
आवेदन में करेक्शन के लिए विंडो 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक खुलेगी.GATE 2027 के लिए सिटी अलाॅटमेंट स्लिप 4 जनवरी को जारी हो सकती है.
GATE 2027 एडमिड कार्ड जारी होने की तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है.GATE 2027 का आयोजन 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी, 2027 को होगा.GATE 2027 का परिणाम 19 मार्च, 2027 को घोषित किया जाएगा.
ऑनलाइन कराया जा सकता है रजिस्ट्रेशन
GATE 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कराया जा सकता है. रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन कराया जा सकता है.
हालांकि इंडियन स्टूडेंट्स को DigiLocker के जरिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है. IIT Madras ने कहा है कि स्टूडेंट्स GATE 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने से पहले ये सुनिश्चित कर लें कि उनका DigiLocker अकाउंट वेरिफाइड और अपडेटेड है या नहीं.
अब GATE 2027 में 30 टेस्ट पेपर
इस साल यानी GATE 2027 में रोबोटिक्स और ऑटोमेशन (RA) को भी शामिल किया गया है, जो एक नया पेपर होगा. नए पेपर के जुड़ने से, अब कुल 30 टेस्ट पेपर के लिए GATE 2027 आयोजित की जाएगी. रजिस्ट्रेशन कराने वाला कोई भी स्टूडेंट एक या दो टेस्ट पेपर का ही एग्जाम दे सकता है. हालांकि, स्टूडेंट्सस, जो दो पेपर चुनते हैं, उन्हें मंजूर कॉम्बिनेशन में से ही पेपर का चयन करना होगा.
GATE 2027 के सिलेबस में हुआ है बदलाव
GATE 2027 के सिलेबस में बदलाव हुआ है. IIT मद्रास ने GATE 2027 के सिलेबस में बदलाव किया है, जिसके तहत बायोटेक्नोलॉजी पेपर में अपडेट किया गया है. तो वहीं टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और फाइबर साइंस, इंजीनियरिंग साइंसेज, ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंसेज, और लाइफ साइंसेज के लिए सेक्शनल पेपर कोड में बदलाव किया गया है.
कौन दे सकता हैGATE 2027
GATE 2027 में शामिल होने के निर्धारित मानदंड की बात करें तो अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम के तीसरे या उससे ऊपर के साल में पढ़ाई कर GATE 2027 में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या ह्यूमैनिटीज में यूजी डिग्री पूरी कर चुके कैंडिडेट्स भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.



