मिशन 2027 की तैयारी तेज, AAP ने गुजरात में बूथ स्तर तक मजबूत किया संगठन
गुजरात में मिशन 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार की बड़ी शुरुआत की है... AAP अब हर गांव, हर बूथ और समाज...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात में आम आदमी पार्टी ने मिशन 2027 की तैयारियों को तेज कर दिया है.. पार्टी अब अपने संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है.. इसका उद्देश्य केवल शहरों या बड़े राजनीतिक केंद्रों तक सीमित रहना नहीं.. बल्कि गुजरात के हर गांव, हर बूथ और समाज के आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच बनाना है.. इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी ने बूथ-स्तरीय संगठन तैयार करने का अभियान शुरू किया है.. पार्टी का कहना है कि मजबूत संगठन ही जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और लोगों की समस्याओं तक पहुंचने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है.. मिशन 2027 के तहत यह अभियान संगठन विस्तार के साथ-साथ जनसेवा की जिम्मेदारी को भी मजबूत करने की कोशिश है..
आम आदमी पार्टी की ओर से इस अभियान के तहत 2,400 से ज्यादा नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है.. यह घोषणा गुजरात में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.. नए पदाधिकारियों को अलग-अलग स्तरों पर जिम्मेदारियां दी जाएंगी.. ताकि पार्टी का संगठन अधिक व्यवस्थित तरीके से काम कर सके। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होने से स्थानीय कार्यकर्ताओं.. और जनता के बीच संपर्क बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है.. पार्टी का जोर इस बात पर है कि संगठन केवल चुनाव के समय सक्रिय न रहे.. बल्कि लगातार जनता के बीच काम करता रहे.. इसी सोच के साथ नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने की प्रक्रिया को मिशन 2027 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है..
आपको बता दें कि इस अभियान की एक बड़ी खासियत यह है कि पार्टी ने गुजरात के सभी 182 विधानसभा क्षेत्रों को अपने संगठनात्मक विस्तार के केंद्र में रखा है.. आम आदमी पार्टी की योजना हर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने.. और स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने की है.. इसके लिए सभी 182 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों और संगठन सचिवों के साथ अहम रणनीतिक चर्चा की जा रही है.. इस चर्चा का उद्देश्य संगठन की मौजूदा स्थिति का आकलन करना.. आगे की प्राथमिकताएं तय करना और बूथ स्तर तक काम को प्रभावी बनाने की योजना तैयार करना है.. पार्टी का मानना है कि विधानसभा क्षेत्र से लेकर बूथ तक संगठन की स्पष्ट जिम्मेदारी तय होने से कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकता है..
आम आदमी पार्टी की इस अहम बैठक में गुजरात के संगठन को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है.. बैठक में राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की स्थिति, स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता.. और जनता के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर विचार किया जाएगा.. इसके अलावा बूथ स्तर पर जिम्मेदारियों के बंटवारे और संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने के तरीकों पर भी चर्चा हो सकती है.. पार्टी के लिए यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है.. क्योंकि मिशन 2027 की तैयारी केवल राजनीतिक घोषणाओं तक सीमित नहीं है.. इसके लिए जमीनी स्तर पर एक मजबूत और सक्रिय संगठन की आवश्यकता है.. इसी दिशा में यह बैठक आगे की रणनीति तय करने का माध्यम बनेगी..
इस महत्वपूर्ण बैठक में आम आदमी पार्टी के राज्य प्रभारी गोपाल राय, प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी, विधायक गोपाल इटालिया, प्रदेश महासचिव (संगठन) मनोज सोरठिया.. और प्रदेश फ्रंटल संगठन अध्यक्ष प्रवीण राम के साथ-साथ राज्य के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे.. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संगठन के विस्तार और आगे की कार्ययोजना को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा.. बैठक में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े पदाधिकारी भी अपनी जानकारी और सुझाव रख सकते हैं.. इससे पार्टी को स्थानीय स्तर की चुनौतियों और संगठन की जरूरतों को समझने में मदद मिलेगी.. साथ ही, वरिष्ठ नेतृत्व और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर भी जोर रहेगा.. यह बैठक गुजरात में पार्टी के संगठनात्मक अभियान को दिशा देने के लिहाज से अहम मानी जा रही है..



