CTET को लेकर बड़ा दावा-दिसंबर में होगा एग्जाम, अक्टूबर पर क्यों छाया संशय?
CTET 2026 एग्जाम की संभावित तारीख को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: CTET 2026 एग्जाम की संभावित तारीख को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. पहले कहा जा रहा था कि 9 अक्टूबर को CTET 2026 एग्जाम आयोजित किया जा सकता है. अब दिसंबर में एग्जाम आयोजित होने की चर्चा है.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026 के लिए करेक्शन विंडो खोल दिया है, जिसके तहत CTET 2026 आवेदन फॉर्म में नए और पुराने कैंडिडेट्स 10 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं कैंडिडेट्स उम्मीद लगा रहे हैं कि सीबीएसई करेक्शन प्रोसेस पूरा होने के बाद CTET 2026 एग्जाम की तारीख का ऐलान कर देगा.
इस बीच CTET 2026 एग्जाम की तारीख को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. पहले से ही माना जा रहा है कि 9 अक्टूबर को CTET 2026 एग्जाम आयोजित किया जा सकता है, लेकिन करेक्शन विंडो खोले जाने के बाद ये माना जा रहा है कि CTET 2026 एग्जाम दिसंबर 2026 में आयोजित होगा.
6 सितंबर का CTET एग्जाम पोस्टपोन, दोबारा शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
CTET 2026 एग्जाम की संभावित तारीख पर चर्चा करने से पहले CTET 2026 आवेदन प्रक्रिया पर एक बार बात कर लेते हैं. असल में सीबीएसई ने पूर्व में मई में CTET 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसके तहत 11 मई से 10 जून तक आवेदन आमंत्रित किए थे.
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 6 सितंबर को CTET 2026 एग्जाम आयोजित होना था, लेकिन सीबीएसई ने 25 अगस्त को 6 सितंबर को आयोजित होने वाले CTET 2026 एग्जाम को पोस्टपोन करने की घोषणा की. इसके साथ ही CTET 2026 के लिए दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू की, जिसके पूरे होने के बाद CTET 2026 आवेदन फाॅर्म में करेक्शन के लिए विंडो खोला गया है.
9 अक्टूबर को CTET एग्जाम होगा क्या?
6 सितंबर को प्रस्तावित CTET 2026 एग्जाम को पोस्टपाेन किए जाने के बाद से चर्चा चल रही है कि अब अक्टूबर में CTET 2026 एग्जाम आयोजित किया जा सकता है, जिसके तहत 9 अक्टूबर को CTET 2026 की संभावित बताई जा रही है. हालांकि इसको लेकर सीबीएसई की तरफ से कोई भी घोषणा नहीं की गई है.
दिसंबर में होगा CTET 2026 एग्जाम, ऐसा क्यों कहा जा रहा?
CTET 2026 करेक्शन विंडो खोले जाने के बाद से एग्जाम की संभावित तारीख को लेकर चर्चाएं बदल गई हैं, जिसके तहत माना जा रहा है कि CTET 2026 एग्जाम अक्टूबर में नहीं, बल्कि दिसंबर में आयोजित होगा. असल में इसको लेकर कुछ संभावित संकेत सामने आए हैं.
करेक्शन विंडो खोले जाने के नोटिस में फाइल नंबर CTET दिसंबर 2026 लिखा जा रहा है, जबकि पहले के नोटिस में फाइल नंबर CTET 2026 सितंबर लिखा हुआ था. नोटिस की इन लाइनों को सीबीएसई की तैयारी से जोड़ कर देखा जा रहा है, जिसके तहत माना जा रहा है कि अब दिसंबर में CTET 2026 एग्जाम आयोजित होगा.



