दिल्ली को जम्मू-कश्मीर बना दिया है: राउत

  • शिवसेना (यूबीटी) के सांसद बोले- पीएम के तौर पर मोदी का यह आखिरी जन्मदिन

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली को जम्मू-कश्मीर बना दिया गया है और प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे लोगों को रोका जा रहा है। इसके साथ ही संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी का यह आखिरी जन्मदिन था। संजय राउत ने कहा कि करीब 15 हजार गाडय़िां फंसी हुई हैं और ट्रेनों व विमानों को रोका जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ट्रेन से प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे लोगों को भी रोका जा रहा है. संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे 56 इंच का सीना होने की बात करते थे, लेकिन अब उन्हें किसका डर है? उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को ही नहीं पता कि राजधानी में क्या हो रहा है। वहीं शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने अपने बयान में नाना पाटेकर के एक डायलॉग का जिक्र करते हुए विवादित टिप्पणी की। इसके साथ ही संजय राउत ने दिल्ली पुलिस से केंद्र सरकार के अवैध आदेशों का पालन न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वपक्ष के खिलाफ दमनकारी शक्ति का प्रयोग किया जा रहा है, आपातकाल के दौरान भी यही स्थिति थी।

अगले छह महीनों में गिर जाएगी सरकार

संजय राउत ने दावा किया कि केंद्र सरकार टिकने वाली नहीं है, अगले छह महीनों में गिर जाएगी। यह जनता का विद्रोह है सरकार इसे रोक नहीं सकती, इस सरकार का पतन शुरू हो चुका है. इसी वजह से प्रदर्शनकारियों को रोका जा रहा है. इस सरकार में शासक नहीं, बल्कि व्यापारी हैं. अमित शाह को जनता के विद्रोह की कोई परवाह नहीं है. संजय राउत ने कहा कि जब अंग्रेज अपने देश लौटे थे, तब एक वैकल्पिक सरकार बनी थी, ठीक वैसे ही अब भी सरकार बन सकती है।

Related Articles

Back to top button