उमरा करने गए हैदराबादी परिवार पर टूटा कहर, ओवैसी ने उठाई मदद की मांग

रियाद एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले में हैदराबाद के उमरा यात्री मोहम्मद यूसुफ अली की मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य जख्मी हो गए.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: सऊदी अरब में हूतियों के हमले जारी हैं. रियाद एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले में हैदराबाद के उमरा यात्री मोहम्मद यूसुफ अली की मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य जख्मी हो गए.

सऊदी अरब के हूती विद्रोहियों के हमले जारी है. रविवार को हूतियों ने रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया, जिसमें एक भारतीय की मौत हो गई है, जबकि 10 अन्य भारतीय जख्मी हैं. जिस भारतीय शख्स की मौत हुई है वो हैदराबाद के रहने वाले थे. उनकी पहचान 46 साल के मोहम्मद यूसुफ अली के तौर पर हुई है.

मोहम्मद यूसुफ अली अपने परिवार के साथ उमरा करने करने सऊदी अरब गए थे. रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में उनकी मौत हो गई वहीं परिवार के अन्य सदस्य जख्मी हो गए.

यूसुफ अली हैदराबाद के मेहदी पट्टनम स्थित ग्रेस अपार्टमेंट के निवासी थे. बताया जा रहा है कि हमले के दौरान एयरपोर्ट के टर्मिनल की छत का एक हिस्सा गिर गया, जिसकी चपेट में परिवार के सदस्य आ गए और जख्मी हो गए.

मदीना जाने के लिए एयरपोर्ट पर कर रहे थे इंतजार

जानकारी के मुताबिक मोहम्मद यूसुफ अली अपने परिवार के साथ उमरा करने के लिए सऊदी अरब पहुंचे थे. परिवार मदीना जाने वाली उड़ान के इंतजार में रियाद एयरपोर्ट के टर्मिनल पर मौजूद था, तभी यह हमला हुआ. यूसुफ को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

असदुद्दीन ओवैसी ने किया पोस्ट

इधर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया ‘यह कन्फर्म हो गया है कि हमले में यूसुफ़ साहब का निधन हो गया है.

इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजिऊन. उनके बेटे के घुटने की सर्जरी हो रही है, एक और बेटा अस्पताल में है और उसके पैर की 3 उंगलियां कट गई हैं. उनकी बेटी और पत्नी सुरक्षित हैं. उनकी चाची भी उनके साथ थीं, उनके सिर में चोट आई है लेकिन वो खतरे से बाहर हैं. मैं रियाद में यूसुफ़ के जीजा के संपर्क में हूं और DCM ने मुझे भरोसा दिलाया है कि वो उनका ध्यान रख रहे हैं’. ओवैसी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से परिवार को हर संभव मदद देने की बात कही.

ओवैसी ने सरकार से मांगी मदद

ओवैसी ने कहा कि उन्होंने घटना के बारे में जानकारी और घायल परिवार के सदस्यों की स्थिति जानने के लिए पीड़ित के बहनोई, इकराम से बात की थी. सांसद ने पीड़ित परिवार के लिए मदज मांगने के लिए रियाद स्थित भारतीय दूतावास के उप मिशन प्रमुख ( DCM) से भी संपर्क किया. उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वरिष्ठ राजनयिक विक्रम मिसरी से हस्तक्षेप करने और जरूरी सहायता सुनिश्चित करने का आग्रह किया.

उमरा करने जा रहा था परिवार

रिपोर्ट के मुताबिक घायल बचे लोगों की सहायता के लिए भारतीय राजनयिक अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है, जिसमें चिकित्सा देखभाल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शामिल हैं.

इस घटना से परिवार में मातम छा गया है. उमराह करने जा रहे परिवार की यात्रा बेहद दुखद बन गई. यूसुफ अली की मौत से उनके परिवार की उमरा यात्रा मातम में बदल गई है. फिलहाल घायल परिजनों के इलाज और परिवार को भारत लौटने में सहायता देने पर ध्यान दिया जा रहा है.

हूती विद्रोहियों ने किया हमला

यमन के हूती विद्रोहियों ने रविवार को 24 घंटे के भीतर सऊदी अरब के हवाई अड्डों और ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाते हुए चार बड़े सैन्य अभियान चलाए. इन हमलों में बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किए जाने का दावा किया गया. रियाद एयरपोर्ट पर हमले में कई लोगों की मौत हुई और 300 से अधिक लोग घायल हो गए. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है.

Related Articles

Back to top button