राहुल गांधी की CEC ज्ञानेश कुमार को चेतावनी, बोले- ‘आप बचोगे नहीं’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा है…

4पीएम न्यूज नेटवर्क: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा है…

पूरी दिल्ली को किला बना दिया है.. हर तरफ पुलिसवाले तैनात कर दिए गए हैं… हम चाहते हैं कि दिल्ली में 20 से 30 हजार पुलिस वाले तैनात रहे…

इससे पता चल रहा है कि कैसे सरकार ज्ञानेश कुमार को बचा रही है.. मेरी दिल्ली पुलिस वाले से बात होती है… करीब 50 फीसदी पुलिसवाले हमारे साथ हैं और कह रहे हैं आप जो कर रहे हैं, वो अच्छा कर रहे हैं.’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के लोग भी सरकार से नाराज हैं.. पुलिसवाले कह रहे हैं कि आप बच्चों को हमसे क्यों पिटवा रहे हो… वो बच्चों के साथ बदसलूकी नहीं करना चाहते हैं.. लेकिन BJP और RSS के लोग बच्चों के साथ अत्याचार कर रहे हैं…

वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन को सरकार दबाने की कोशिश कर रही है लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं… सरकार ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए कोई जगह नहीं दी.. जंतर-मंतर तक नहीं जाने दे रहे हैं.’

ज्ञानेश कुमार बचेंगे नहीं’

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘ज्ञानेश कुमार की हालत हम जानते हैं… हम जानते हैं कि वो रात को सो नहीं पा रहे हैं… इन्होंने जिस तरह से लाखों लोगों के अधिकार छीने हैं, उसपर लोग सवाल पूछ रहे हैं…

ज्ञानेश कुमार बचेंगे नहीं और मैं ये बात सीधे उन्हीं से कह रहा हूं… संविधान पर हमला हो रहा है… यह आंदोलन एक दिन की बात नहीं है… यह जारी रहेगा… पुलिस भी सवाल कर रही है कि आखिर क्यों वे ज्ञानेश कुमार जैसे चोर की रक्षा कर रहे हैं.’

सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है’

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि सड़कों पर 20,000 से 30,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं… सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है, क्योंकि हम देश को दिखाना चाहते हैं कि मोदी जी ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं…

उन्हें जितनी ज़्यादा सुरक्षा मिलेगी, हम आखिरकार उनके कंट्रोलर तक उतनी ही आसानी से पहुंच पाएंगे… हमें ऐसी खबरें मिल रही हैं कि पुलिसकर्मी परेशान हैं क्योंकि उन्हें युवाओं की पिटाई करने का आदेश दिया जा रहा है, जबकि RSS सदस्यों को खुली छूट देने के निर्देश दिए जा रहे हैं.’

‘वोट चोरी होने दे रहे हैं’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘50% पुलिसकर्मी हमें बता रहे हैं कि जो हम कर रहे हैं (CEC के खिलाफ आंदोलन) वह सही है और हमें इसे जारी रखना चाहिए… पुलिस, ITBP, CRPF, भारत के लोग एक तरफ हैं और नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजीत डोभाल, ज्ञानेश कुमार, और निर्वाचन आयोग के 4-5 सदस्य जो ‘वोट चोरी’ को सुगम बना रहे हैं और देश का अपहरण कर रहे हैं, वे दूसरी तरफ हैं… हम इस विभाजन को बढ़ा रहे हैं…’

CEC को धमकी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘यह इसलिए हो रहा है क्योंकि हम वही सवाल उठा रहे हैं जो दो चुनाव आयुक्तों ने पूछा था: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे? ज्ञानेश कुमार, आप सो नहीं पा रहे हैं; हम आपको बख्शेंगे नहीं… हम आपके अतीत और आपके भ्रष्टाचार के बारे में जानते हैं, और हम इंतजार कर रहे हैं…’

आज राहुल जाएंगे SC, दाखिल करेंगे याचिका

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष और मैंने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) को पत्र लिखा, जिसमें हमने भारतीय लोकतंत्र और चुनाव की निष्पक्षता की हत्या के बारे में अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की… सीजेआई ने हमें जवाब दिया और हमें याचिका दायर करने का निर्देश दिया…आज, मैं और INDIA गठबंधन के नेता मिलकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और यह याचिका दायर करेंगे.’

‘200 अफसर हमारे संपर्क में’

राहुल गांधी ने बताया कि वे और INDIA ब्लॉक के सांसद आज दोपहर तीन बजे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे. उन्होंने इसे देश के भविष्य की लड़ाई बताया. इसके साथ ही राहुल गांधी ने दावा किया कि सरकार के 200 अधिकारी विपक्ष के संपर्क में हैं और उन्हें सारी जानकारी दे रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘आपकी सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में हैं और हमें जानकारी दे रहे हैं… ED-CBI, विदेश मंत्रालय के अंदर से सभी हमें इन्फॉर्मेशन दे रहे हैं… आपको जो करना है करो… सच्चाई हमारे साथ है.’

Related Articles

Back to top button