वोट चोरी के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, दिल्ली से अहमदाबाद तक महासंग्राम

देशभर में 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर भारी जनआक्रोश देखने को मिल रहा है... दिल्ली से लेकर अहमदाबाद तक लोग सड़कों पर...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर कथित वोट चोरी.. और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में देश के कई शहरों में प्रदर्शन देखने को मिले.. इन प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए.. और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की.. कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ और गो ज्ञानू गो जैसे नारे लगाए.. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनकी लड़ाई किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं.. बल्कि कथित वोट चोरी और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर है..

आपको बका दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए इन विरोध प्रदर्शनों के बीच पुलिस.. और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति भी देखने को मिली.. कई जगह पुलिस ने प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों को हिरासत में लिया.. वहीं हरियाणा के करनाल और नूंह में दिल्ली की ओर जा रहे कांग्रेस नेताओं.. और कार्यकर्ताओं को रोकने की कार्रवाई सामने आई.. दिल्ली जाने वाले रास्तों.. और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने के कारण यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा.. इन घटनाओं के बाद चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची के पुनरीक्षण.. और विरोध प्रदर्शन करने के अधिकार को लेकर राजनीतिक बहस तेज होती दिखाई दी..

गुजरात के अहमदाबाद में भी SIR और कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया.. शहर के एलिसब्रिज इलाके में एमजे लाइब्रेरी के पास Gen Z प्रदर्शनकारी एकत्र हुए.. और उन्होंने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की.. प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई.. और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर सवाल किए.. प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था.. पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी.. ताकि विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो..

अहमदाबाद में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने महिलाओं समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.. प्रदर्शनकारियों की ओर से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाता सूची से जुड़े सवालों का जवाब देने की मांग उठाई गई.. वहीं, पुलिस की कार्रवाई के चलते प्रदर्शन स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही.. प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती गई.. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने अपने विरोध को लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताया.. और कहा कि चुनावी प्रक्रिया में जनता का भरोसा बनाए रखना जरूरी है..

आपको बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने अपने विरोध के दौरान लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ जैसे नारे लगाकर चुनावी व्यवस्था को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की.. इसके अलावा गो ज्ञानू गो के नारे के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया.. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को गंभीरता से लिया जाना चाहिए.. और इस संबंध में उठने वाले सवालों का स्पष्ट जवाब दिया जाना चाहिए.. उनके मुताबिक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं.. इसलिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखना.. और नागरिकों की शंकाओं का समाधान करना जरूरी है..

 

Related Articles

Back to top button